Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news दिल्ली के मोबाइल दुकान का शटर काट कर 127 पीस मोबाइल सप्तक्रांति सुपर फास्ट से लाने वाले शटरकटवा गिरोह के 4 सदस्यों को बेतिया रेल पुलिस ने धर दबोचा

जनवाद टाइम्स 19 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर के साथ रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ट्रेन के नियमित जांच के दरम्यान रेल पुलिस ने दिल्ली से मुजफ्फरपुर आने वाली डाउन सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस के एसी बोगी से तलाशी के दरम्यान चार बैगों में भरें 127 पीस मोबाइल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य चोर ट्रेन से उतरकर भागने में सफल हुए हैं।

रेल पुलिस निरीक्षक नरकटियागंज कमल किशोर सिंह के द्वारा विशेष सघन जांच अभियान ट्रेनों में चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आनंदबिहार, दिल्ली से आने वाली डाउन 12558 डाउन सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस की जांच नरकटियागंज से ही की जा रही थी। जांच करते हुए जांच टीम बेतिया स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच बी वन में पहुंची तो वहाँ बोगी में रखें चार बैगों की तलाशी ली तो चारों बैगों में भरे मोबाइल को देखकर शंका हुई। और जैसे ही पुलिस को बैग के साथ सफर कर रहे 6 युवकों से जानकारी लेना चाहा तब तक उसमें से दो युवक ट्रेन से कूद कर फरार हो गए। पर अन्य 4 युवक को पुलिस ने बैग के साथ अपने हिरासत में लेकर जीआरपी बेतिया स्टेशन पर लेकर आई।

जहाँ पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि वे सभी शटरकटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और दिल्ली के कल्याणपुर और दादरा हवेली नगर से मोबाइल दुकानों का शटर काट कर लाखों का मोबाइल कुल 127 पीस चोरी कर लौट रहे हैं जिसे नेपाल ले जाकर अच्छे दामों में बेच देते हैं।

वहीं नरकटियागंज रेल पुलिस निरीक्षक कमल किशोर सिंह ने बताया कि सप्तक्रांति में जांच के दरम्यान चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया है जो कि आनंदबिहार से मोतिहारी तक रिजर्वेशन एसी बोगी में कराकर आ रहे थे वहीं दो अन्य भी साथ थे जो कि पुलिस जांच के समय ट्रेन से फरार हो गए। गिरफ्तार चारों युवक मोतिहारी जिला के घोड़ासहन थाना के हैं जिनका नाम क्रमशः करन कुमार पिता ललन प्रसाद, पप्पू गोस्वामी पिता बिन्दा गोस्वामी, नशरूद्दीन आलम पिता बेचन आलम और मो सेराज पिता जखुला मियां हैं तथा सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष है और सभी बिरता चौक, वार्ड नंबर 1 के रहने वाले हैं।

वहीं गिरफ्तार युवकों के बताए अनुसार दो फरार हुए युवक की पहचान दीपक दास पिता रामनाथ दास और अनिल कुमार पिता लक्ष्मण साह दोनों घोड़ासहन थाना, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण के रूप में की गई है। जिनको गिरफ्तार करने के लिए रेल पुलिस की टीम छापेमारी में लगी हुई है। वहीं इसको लेकर बेतिया रेल पुलिस के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव पासवान के ब्यान के आधार पर सुगौली थाना कांड संख्या 39/22 दर्ज किया गया है। साथ ही मोबाइल बरामद व चोरों की गिरफ्तारी की सूचना बेतिया रेल पुलिस ने संबंधित राज्यों के पुलिस को भी दे दिया था जिसके पश्चात दिल्री, नोएडा, दादरा नगर हवेली से पुलिस भी बेतिया रेल थाना पहुंचकर पूछताछ और जांच कर रही है । अन्य राज्यों की भी पुलिस के आने की सूचना सूत्रों से प्राप्त हुई है।

बरामद हुए 127 मोबाईलों में एप्पल का 8 पीस, वनप्लस 4 पीस, टैब 1 पीस, विभो 31 पीस, ओपो 9 पीस, रीयलमी 23 पीस, रेडमी 11 पीस, एमआई 1 पीस, सैमसंग 31 पीस, इन्फिनिक्स 5 पीस एवं एक्सोमी 3 पीस है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 5000000 रुपए आंकी गई है

Post navigation

Previous: Bihar news किसान महासभा और भाकपा-माले के बैठक का एलान–किसानों के जमीन और फसलों की मुआवजा दो नही तो बड़ा आंदोलन
Next: Bihar news जिला अभिलेखागार में जिला प्रशासन की औचक छापेमारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.