Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाद टाइम्स 8 July 2022
Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय गुरूवार को कावंड यात्रा के मार्गों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं कावंड़ यात्रा से सम्बंधित व्यवस्थाओं के बारे में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

IMG 20220708 WA0011मण्डलायुक्त ने दशाश्वमेध घाट पर पार्किंग, घाट के समतलीकरण, साफ-सफाई एवं मोबाइल टाॅयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओें को सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने शास्त्री ब्रिज पर उतरने एवं चढ़ने के मार्ग पर प्रकाश, साफ-सफाई एवं साइनेज लगाये जाने का भी निर्देश दिया है। अंदावा चैराहा पर पहुंचकर वहां पर पीएस सिस्टम, लाइट, साइनेज, एम्बुलेंस तथा मजिस्टेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी सहित कावंड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कावंड़ यात्रा के मार्ग पर डाॅक्टर, आवश्यक दवाईयों सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कावंड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले दो-तीन शिविरों के बीच में एक मेडिकल कैम्प की भी व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है। सरायइनायत थाना के पास पड़ने वाले शिव मंदिर पर साफ-सफाई, प्रकाश, पंखा, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने कावंड़ यात्रा के मार्गों पर पड़ने वाले शिविरों में खाना खिलाने वालों के नाम, पता, मोबाइल नम्बर की चेक लिस्ट बनाने एवं एक मानीटरिंग प्रभारी भी नियुक्त किए जाने का निर्देश दिया है। हनुमानगंज के पास पड़ने वाले शिव ढाबा के पास भी साफ-सफाई, पीने के पानी एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देशउन्होंने कावंड़ यात्रा के मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश, साइनेज एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर एस0पी0 गंगापार, एसपी टैªफिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न हुई
Next: Bihar news डॉ जायसवाल ने लगाई सौगातों की झड़ी: 235 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा बेतिया-नरकटियागंज सड़क, चंपारण को मिलेगी एक्सप्रेस-वे की रफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.