Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: यमुना नदी में गहरे पानी में डूबने से हुई किशोर की मौत

जनवाद टाइम्स 22 June 2022
Agra News: Teenager died due to drowning in deep water in Yamuna river
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: तीर्थ धाम बटेश्वर में बुधवार दोपहर यमुना नदी में स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Agra News: Teenager died due to drowning in deep water in Yamuna river
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष पुत्र संतोष उम्र 15 वर्ष अपने माता पिता के साथ जलेसर से बाह के खजुआ पुरा में रिश्तेदारी में भात लेकर आया था। रास्ते में सभी लोग ब्रह्मलाल जी महाराज की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए रुक गए। किशोर के माता पिता मंदिर में दर्शन के लिए चले गए इतने में किशोर मंदिर के समीप घाट पर स्नान करने के लिए चला गया। वह कपड़े उतार कर यमुना नदी में स्नान करने लगा और नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चला गया देखते ही देखते किशोर नदी के गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की शोर-शराबा सुनकर गोताखोरों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Agra News: Teenager died due to drowning in deep water in Yamuna river

Post navigation

Previous: Bihar news-द्रौपदी मुर्मू एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर रालोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष–अजय मालाकार
Next: Agra News: ग्रामीणों ने बी वी एम निधि कम्पनी पर लगाया लाखों रुपये डकारने का आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.