Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

किसान के पुत्र ने अज्ञात में दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, दो हिरासत में

जनवाद टाइम्स 29 February 2020
Share News
       

किसान के पुत्र ने अज्ञात में दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, दो हिरासत में
संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :   इटावा सहसों थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव में किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में किसान के पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। वहीं गांव में महिला से दोस्ती को लेकर किसान की हत्या करने किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जो काफी चर्चा में है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। घटना स्थल से किसी महिला के कुंडल मिलने से पुलिस इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
किसान की हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग की बातें चर्चा में हैं। पुलिस ने गांव के ही एक किसान सहित उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ जारी है। किसान के शव का पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में भी मातम छाया है। बतातें चलें कि शुक्रवार की तड़के सुबह करीब चार बजे खेत पर रखवाली के लिए गए रानीपुरा गांव में रहने वाले किसान राजकुमार उर्फ राजू यादव अपने खेतों के बगल में स्थित एक किसान के खेत में बनी मचान में घायल अवस्था में पड़े मिले थे। किसान के सीने में गोली लगी थी जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी।
इस मामले में किसान के पुत्र अभिषेक यादव ने थाने में दर्ज कराए मुकदमें में बताया कि गांव के ही अवध सिंह ने परिजनों को जानकारी दी थी कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा और पिता को घायल अवस्था में पड़ा देखा था। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। क्षेत्राधिकारी भरथना ने बताया कि किसान हत्या के मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। समूचे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, अभी किसी बात का खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Post navigation

Previous: अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा बाराबंकी में आयोजित संविधान बचाओ रैली
Next: कुंडा : पंचायतीराज प्रमुख सचिव करेंगे घपले की जांच

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.