Bihar news- रालोजपा राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर पर-अजय मालाकार

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय लोजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है इसको लेकर राजापाकर के प्रखंड के विभिन्न जगहो पर जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए अपील की गई। यह कार्यकर्ता सम्मेलन पटना के रविंद्र भवन में 17 जून को आयोजित की गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजीपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस एवं रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं ने राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी में ताकत झोंक दी है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी के हाथों को मजबूत किया जाएगा इससे हमारा पार्टी एक नई ऊंचाई को छूने में कामयाब होगी। वैशाली जिला रालोजपा कार्यकर्ता की भी दायित्व बनता है कि यह आदरणीय पशुपति कुमार पारस जी का संसदीय क्षेत्र है। वैशाली जिला से रालोजपा कार्यकर्ता पूरे बिहार में वैशाली जिला से हजारों हजार की संख्या में तन मन से इस कार्यक्रम में शामिल होगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,प्रदेश सचिव शिवनाथ पासवान,कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण शर्मा,नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,डॉ इंदु भूषण ठाकुर,विमल ठाकुर,शैलेंद्र गुप्ता,मनोज कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।

You may have missed