Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का पैगाम पहुंचा रही जीविका दीदियां

जनवाद टाइम्स 6 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला के जीविका दीदियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया है। पर्यावरण सुरक्षा के संदेश वाहक के रूप में जीविका दीदियों ने आज अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी और रैली का आयोजन किया साथ ही बड़ी संख्या में पौधारोपण कर इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर संकुल संघ एवं ग्राम संगठन स्तर पर बैठक का आयोजन करते हुए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जीविका दीदी द्वारा अपने निजी एवं सार्वजनिक जमीन पर बड़े पैमाने पर पीपल, आम ,अमरूद, जामुन जैसे फलदार वृक्ष तथा शीशम, सागवान ,महोगनी जैसे क़ीमती लकड़ी देने वाले वृक्ष भी लगाए गए। अधिकार जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरून नेसा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सिर्फ पौधा लगाने की देख भाल एक सन्तान के तरह करना चाहिए। जिला परियोजना प्रबंधक श्री अविनाश कुमार ने जानकारी दी की जीविका दीदी द्वारा जिले में कुल 17 दीदी की नर्सरी का संचालन मनरेगा एवं वन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। जिससे इस वर्ष संबंधित विभाग को लगभग 3.5 लाख पौधों की अपूर्ति की जाएगी। बताया कि जीविका दीदी पर्यावरण संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। जीविका दीदी न केवल वृक्षारोपण में आगे आ रही है अपितु ये समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। दीदियों का इस प्रकार आगे आकर समाज को प्रेरित करना एक सकारात्मक संदेश है।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रबंधक सामाजिक ने जानकारी दी कि विभिन्न प्रखंडों से अब तक कुल 36045 पौधे लगाए जाने की सूचना मिली है। इस वर्ष जिले मे जल जीवन हरियाली मिशन के अंतर्गत 5 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे समय रहते हुए पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि पिपरासी प्रखंड की कांति देवी को प्रखंड प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया है।

Post navigation

Previous: आगरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाज और बुकी अंकुश मंगल को पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार
Next: Bihar news-हाजीपुर वैशाली ( बिहार) 06 जून 2022. बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी बिहार, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आर के महाजन वगैरह पर समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के संबंध मे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.