Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News:-शासन का फरमान मिलते ही सक्रिय हुआ नगर पंचायत कार्यालय जहांगीरगंज

जनवाद टाइम्स 24 May 2022
Ambedkar Nagar News:-शासन का फरमान मिलते ही सक्रिय हुआ नगर पंचायत कार्यालय जहांगीरगंज
Share News
       

संवाददाता-अम्बेडकरनगर

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज कार्यालय प्रशासन शासन का आदेश मिलते ही पूरी मुस्तैदी व आवश्यकतानुसार अपेक्षित संसाधनों के साथ पूरे नगर पंचायत परिक्षेत्र में सरकारी परिसम्पत्तियों पर से अबैध कब्जा व अतिक्रमण हटवाने के लिए पूरे दल-बल के साथ धरातल पर अपनी सक्रियता अब तेज करते हुए क्रियाशील नजर आने लगा है।

IMG 20220524 WA0007 जिसके क्रम में नगर पंचायत जहाँगीरगंज के अधिशासी अधिकारी मनोज सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम-जहाँगीर गंज,मामपुर,नरियाव,जगदीशपुर,नेवारी आदि गाँव में सम्बन्धित लोगों से ब्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते हुए शासन के दिशानिर्देश के क्रम में नगर के मुख्य मार्गों की अतिक्रमण युक्त पटरियों,सरकारी नालियों,तालाब,बंजर भूमि,चकमार्ग,घूरस्थल,हरोहण आदि सरकारी परिसम्पत्तियों पर से अबैध कब्जा व अतिक्रमण मुक्त करने तथा कराने की मुहिम में जुटकर बकायदे पत्र जारी कर सहयोग की अपील की गयी है।अतिक्रमणकारियों को जारी किए गए पत्र में उन्होंने साफ कर दिया है कि ऐसे सभी सम्बन्धित लोग जनहित को देखते हुए जगह-जगह स्वेच्छा से खुद पत्र प्राप्ति से 48 घंटे में सड़क की पटरियों आदि सरकारी परिसम्पत्तियों को अतिक्रमण व अबैध कब्जा मुक्त कर दें।अन्यथा की दशा में सम्बन्धित लोगों से प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान में इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।जिसमें हर्जाने,एफ.आई.आर.आदि का अतिविशेष रूप से प्रावधान भी है।जिसकी कार्यवाही तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाएगी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी उपरोक्त सरकारी परिसम्पत्तियों पर अबैध कब्जा व अतिक्रमण करने वाले सम्बन्धित लोगों की ही होगी। गौरतलब है कि जारी किए गए उक्त पत्र के साथ ही साथ नगर पंचायत कार्यालय प्रशासन जहांगीरगंज की तरफ से कर संग्रह/लिपिक सैय्यद अमानुल्लाह के नेतृत्व में आवश्यकतानुसार सभी सम्बन्धित लोगों से सहयोग की अपील हेतु जागरूक करने के लिए जगह-जगह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।साथ ही साथ सार्वजनिक तौर पर जनहित में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए सोमवार से ही लगातार सहयोगात्मक अपील की उदघोषणा भी की जा रही हैं।

Ambedkar Nagar News:-शासन का फरमान मिलते ही सक्रिय हुआ नगर पंचायत कार्यालय जहांगीरगंजउम्मीद है कि जनहित में नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज कार्यालय प्रशासन को नगर पंचायत जहाँगीरगंज के प्रत्येक क्षेत्र को स्वच्छ व जनकल्याणकारी अत्याधुनिक संसाधनों से विकास युक्त करने व करवाने हेतु सभी सम्बन्धित लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों,समाजसेवियों,पत्रकार बन्धुओं आदि लोगों की तरफ से अपेक्षित सहयोग तत्काल प्रभाव से मिलता हुआ स्पस्ट रूप से अवश्य नज़र आएगा।

Post navigation

Previous: Agra News: यमुना नदी में डूबने से तीन युवकों हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
Next: Bihar news चरागाहां शतचंडी महायज्ञ की रासलीला में हमारे सनातन धर्म व संस्कृति का समन्वय:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.