मेरठ न्यूज: बच्चो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
बच्चो को प्रोत्साहित करने उनके अंदर शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और भविष्य को संवारने हेतु बच्चो के बीच कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने 2022 कविता प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे बच्चो ने अलग अलग प्रकार नई सोच के साथ कविता प्रतियोगिता में अपनी कविता प्रस्तुत की। बच्चो के द्वारा लिखी गई कविता बहुत ही अच्छी रही। जिनको पुस्तक में पब्लिश किया गया। कविता प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य मनमोहनी मैम, पूनम जैन मैम, प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकारी व अन्य शिक्षिका भी मौजूद रही। कॉलेज की प्रधानाचार्य मनमोहनी मैम, वाइस प्रिंसिपल पूनम जैन मैम को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चो शिक्षिकाओं और प्रतियोगिता संचालक का धन्यवाद किया।