Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक का यमुना किनारे पड़ा मिला कंकाल

जनवाद टाइम्स 28 April 2022
Agra News: आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक का यमुना किनारे पड़ा मिला कंकाल
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत नाहटोली गांव में घर से दवा लेने के लिए निकला 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिस पर परिजनों ने थाना जैतपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

IMG 20220428 140601

पुलिस लापता हुए युवक को खोजने का प्रयास कर रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि कमतरी गावँ के पुल के पास यमुना किनारे किसी मानव का कंकाल पड़ा हुआ है जिस पर नगला खंगर फिरोजाबाद व जैतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले युवक के परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया। परिजन व ग्रामीणों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान लापता हुए शेरा उर्फ हेमंत के रूप में की। पुलिस ने क्षत विक्षत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

IMG 20220428 WA0067

फाइल फोटो शेरा उर्फ हेमंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरा उर्फ हेमंत पुत्र स्वर्गीय अजब सिंह निवासी नहटोली 21 अप्रैल की शाम 3 बजे अपनी मां किशुना देवी से दवा लेने जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन वह फिर वापस नहीं आया जिस पर उसकी मां व अन्य ग्रामीणों ने उसे काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला जिस पर उन्होंने थाना जैतपुर कला में गुमशुदगी दर्ज करा कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेकर खोजबीन शुरू की गुरुवार सुबह पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की कमतरी पुल के समीप फिरोजाबाद जनपद सीमा के गावँ छिपिया में यमुना नदी के किनारे एक मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना पर दोनों सीमा क्षेत्र की पुलिस मौका स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर अपने बेटे को अगवा कर ले जाने और हत्या कर शव ठिकाने लगाने के आरोप लगाए हैं। वही इस संबंध में पुलिस की मानें तो मृतक शराब पीने का आदी था। पिछले कुछ दिन पहले गावँ में माता के मंदिर पर लगे मेले के दौरान युवक का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था तथा लगभग 15 दिन पूर्व उसका पत्नी अंशिका से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी अपने 2 वर्षीय पुत्र को लेकर मायके में चली गई थी।

Agra News: आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक का यमुना किनारे पड़ा मिला कंकालपुलिस के मुताबिक कंकाल को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी और उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 मंत्री पंचायती राज विभाग ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की
Next: Agra News: कथित पत्रकार को आवास के नाम पर रुपयों की बसूली करते समय दबोचा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.