Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Agra News: धूप में खड़े मरीजों की कबरेज करने पर बौखलाए सीएचसी के डॉक्टर

जनवाद टाइम्स 21 April 2022
IMG_20220421_145807
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

 

बाह: सरकार के लाख प्रयास के बाद भी प्रदेश में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व बदतमीजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद आगरा के बाह कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला जब ओपीडी में 6 माह के बच्चे को दवा दिलाने आयी महिला व अन्य मरीज बाहर धूप में खड़े होकर डॉक्टरों के बैठने का इंतजार कर रहे थे जबकि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एसी केबिन में बातों में मशगूल थे । लोगों को तपती धूप में बाहर खड़े देख एक मीडिया कर्मी ने कैमरे से फोटो खींच लिए।

 

Agra News: धूप में खड़े मरीजों की कबरेज करने पर बौखलाए सीएचसी के डॉक्टर

बाहर धूप में खड़े मरीज इंतजार करते हुए

पत्रकार को कबरेज करते समय अंदर केबिन में बैठकर बातें कर रहे डॉ पुष्पेंद्र ने देख लिया और देखते ही वह अपने अन्य साथी डॉक्टरों को पुकारते हुए केबिन से निकलकर बाहर कबरेज कर रहे मीडियाकर्मी की ओर दौड़ पड़े। डॉ ने पत्रकार के साथ धक्का मुक्की करते हुए मोबाइल छीन लिया और स्वास्थ्य केंद्र से बाहर जाने की धमकी देने लगे।डॉ ने धमकाते हुए कहा कि मैं तो सीएचसी से ट्रांसफर हो जाऊंगा लेकिन पत्रकारों को ठीक कर दूंगा।

 

IMG 20220421 145807

पत्रकार का फोन छीनने के लिए दौड़े पत्रकार लाल घेरे में

देखा जाय तो एक ओर तो सरकार से लेकर स्वास्थ्य मंत्री तक सरकारी अस्पतालों की दिशा और दशा सुधारने के लिए अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ सद्व्यवहार करने के निर्देश भी दे चुके हैं वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में न तो स्वास्थ्य सेवायें बेहतर हो पा रही हैं और न ही तैनात डॉक्टरों का मरीजों के साथ बर्ताव सुधरने का नाम ले रहा है।अगर बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बात करें तो यहाँ तैनात स्वास्थ्य कर्मी न तो समय से ओपीडी में बैठते हैं और न ही मरीजों के साथ सही वर्ताव करते हैं। कई बार इस स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मरीजों के साथ अभद्रता करने के मामले मीडिया द्वारा अधिकारियों के सामने लाये गए लेकिन इन पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।पत्रकार के साथ अभद्रता किए जाना स्वास्थ्यकर्मियों की दबंगई को उजागर कर रहा है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकार के साथ हुई अभद्रता पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से ट्विटर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

 

दो दिन पहले ओपीडी बंद की खबर चलाने से बौखलाए हैं स्वास्थ्यकर्मी

प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी में लोग सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में परामर्श व निःशुल्क दवा ले सकते हैं।कागजी सुविधाओं की बात करें तो यह सभी बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को मिल रहीं हैं लेकिन वास्तविकता इसके उलट है स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारी कभी नियत समय पर अस्पताल में नहीं आते और जब आते हैं तो इक्का दुक्का ही औपचारिकता पूरी करने के लिए बाकी काम फार्मासिस्ट पर छोड़ वापस चले जाते हैं।

 

IMG 20220418 WA0031

सोमवार को प्रकाशित खबर में ओपीडी की तस्वीर

डॉक्टरों की लापरवाही व अनुपस्थिति की इसी खबर को सोमवार 18  अप्रैल को मीडिया ने उछाला था। जिससे स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ पुष्पेंद्र बौखलाए हुए हैं। गुरुवार को सुबह फिर से अस्पताल में कबरेज करने पर डॉक्टर पुष्पेंद्र आक्रोश में आ गए और पत्रकार के साथ धक्का मुक्की कर धमकाते हुए मोबाइल फोन छीन लिया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकरनगर न्यूज पत्रकार को फोन पर जाने से मारने की धमकी नही हुआ मुकदमा र्दज जल्द ही ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन थानाध्यक्ष के विरोध में करेगा धरना प्रदर्शन
Next: पुलिस का सराहनीय कार्य: महज चौबीस घंटे में व्यापारी को सकुशल खोज किया परिजनों को सुपुर्द

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.