मेरठ न्यूज: तात्या टोपे के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में परिचर्चा आयोजित।

Meerut News: Discussion organized on the occasion of Tatya Tope's sacrifice day.

Meerut News: Discussion organized on the occasion of Tatya Tope's sacrifice day.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आई एन पीजी कॉलेज मेरठ में ग्रहविज्ञान विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत विश्व धरोवर दिवस एवम तात्या टोपे के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं ने हमारे धरोहर स्थल एवम तात्या टोपे के बलिदान के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज की प्राचार्य प्रो अनीता राठी जी ने भी छात्राओं को धरोहर स्थल के संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता ने छात्राओं को बताया की तात्या टोपे ने रानी लक्ष्मी बाई के साथ 1857 की क्रांति के दौरान पूरा साथ दिया। और उन्होंने कैसे अंग्रेजो को को हराने की पूरी नीति बनाई थी। कार्यक्रम में प्रियंका शर्मा ने धरोहर दिवस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इकरा, फातिमा, तनु, सायवा, बबीता, सोनिया, सोनम आदि छात्राओं ने भाग लिया।

Trending News