Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news भाकपा माले ने दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ किया प्रतिवाद मार्च

जनवाद टाइम्स 14 April 2022
Bihar news भाकपा माले ने दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ किया प्रतिवाद मार्च
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अम्बेदकर जयंती के अवसर पर भाकपा माले और ऐपवा जिला इकाई ने औरंगाबाद जिले के रफीगंज में 6 दलित लड़कियों को जहर खिलाने और उसमें से 4 दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ बेतिया रेलवे स्टेशन से जिला समाहरणालय गेट स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की मुर्ति स्थल तक प्रतिवाद मार्च किया,

Bihar news भाकपा माले ने दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ किया प्रतिवाद मार्चभाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि आज अम्बेडकर जयंती है पुरा देश डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मना रहा है, बाबा साहेब ने भी हिंदू पंथ के अनेक कुरीतियां, छुआछूत और ऊंच-नीच की प्रथा के खिलाफ अथक संघर्ष किया। आज आजादी के 75 साल बाद भी देश में दलितों पिछड़ों और महिलाओं के साथ भेदभाव और उत्पीड़न जारी है, जिस का ताजा उदाहरण 8 अप्रैल को औरंगाबाद के रफीगंज में 6 दलित लड़कियों को एक साथ एक बधार में जहर खिलाकर उसमें से चार की हत्या हो चुकीं है, को अखबार में प्रेम प्रसंग की बात कहीं जा रहीं हैं, जो कहीं से भी तार्किक प्रतीत नहीं हो रहा है. आखिर किस दवा दुकान ने लड़कियों को जहर मुहैया कराया? यह मानी हुई बात है कि आज की तारीख में कोई भी दुकान महिलाओं को चूहे मारने तक की दवा नहीं देती. अथवा किसी प्रकार का ड्रग्स बिना चिकित्सक के अनुमोदन के नहीं दिया जाता. इसलिए, प्रेम प्रसंग में जहर खाने का मामला किसी बड़ी साजिश को ढक देने की एक बनाई हुई कहानी प्रतीत होती है. प्रथम द्रष्टया हमें यही लग रहा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे साजिशन आत्महत्या कहा जा रहा है.,

Bihar news भाकपा माले ने दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ किया प्रतिवाद मार्च
ऐपवा नेत्री ऊषा भारती ने कहा कि मोदी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगाकर गरीबों दलितों का वोट तो हासिल कर ले रहीं हैं, मगर इस सरकार के कार्य काल में रोज ब रोज महिलाओं और लडकियों पर हिंसक हमला हो रहा है, हमला करने वाले अपराधियों को सरकार का प्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त हैं,
आज के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भाकपा माले और ऐपवा नीतीश सरकार से निम्नलिखित मांग करतीं हैं जो इस प्रकार है.औरंगाबाद के रफीगंज में 6 दलित लड़कियों की जहर खाने और 4 लड़कियों की मृत्यु के संपूर्ण मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए. क्योंकि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला प्रतीत होता है. अखबारों में इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताए जाने की खबर को गरीब/दलित लोग गलत बता रहे हैं और गांव के ताकतवर सवर्णों पर शक जाहिर कर रहे हैं लेकिन डर के कारण कोई बोलने की स्थिति में नहीं हैं. इन परिवारों को सुरक्षा दिया जाए. स्थानीय थाना प्रभारी को तत्काल मुअत्तल किया जाए .एक मृतक लड़की का मोबाइल गायब है, उससे बहुत कुछ पता चल सकता है लेकिन पुलिस ने उस फोन को हासिल करने का कोई प्रयास नहीं किया है. दो जीवित बची लड़कियों का बयान दर्ज किया जाए.उन्हें सुरक्षा दी जाए और उनकी पढ़ाई और जीवन यापन की सरकार व्यवस्था करे.

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
Next: Bihar news-बिदुपुर प्रखंड मे जदयू कार्यालय मे बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.