Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा जरार में आसाराम रतन लाल इंटर कॉलेज को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी रोकने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार नकल विहीन परीक्षा को विद्यालय टीम मुस्तैद थी।शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर की परीक्षा थी जिसमें भूपेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी गांव गोसली थाना बासोनी के स्थान पर दूसरा मुन्ना भाई कृष्णा सोलंकी पुत्र सुखपाल सिंह निवासी गांव गौसली परीक्षा दे रहा था। फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई कृष्णा को केंद्र व्यवस्थापक ने टीम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिस पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पकड़े गए मुन्ना भाई कृष्णा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह परीक्षार्थी भूपेंद्र पुत्र राजकुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा है जिस पर फर्जीवाड़े का मामला पूरी तरह से उजागर हो गया।

Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

केंद्र व्यवस्थापक ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और पकड़े गए मुन्ना भाई को बाह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक मेहंदी हसन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा सोलंकी पुत्र सुखपाल, एवं भूपेंद्र पुत्र राजकुमार निवासीगण गांव गौसली थाना खेड़ा राठौर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 420,6,10 के तहत मामला दर्ज कर पकड़े गए मुन्ना भाई कृष्णा को पुलिस ने कार्रवाई करके जेल भेज दिया ।

You may have missed