Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य

जनवाद टाइम्स 8 April 2022
Agra News: बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: बलिया में इंटर मीडिएट परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय के पेपर लीक होने के मामले में प्रशासन द्वारा पेपर लीक की सूचना देने वाले पत्रकारों के ही खिलाफ कार्यवाही की गई थी।पत्रकारों पर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी के संबंध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है।

Agra News: बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बाह को सौंपा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने बलिया के पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के द्वारा पत्रकारों पर की कार्रवाई बहुत ही निंदनीय है। गलत तरीके से की गई कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। बाह के तहसील परिसर में तहसील के दर्जनों पत्रकार साथियों ने शुक्रवार को एक बैठक आयोजित करने के बाद उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बलिया में पत्रकारों पर की गई कानूनी कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई है। पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव नीरज परिहार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और प्रशासन के साथ मिलकर समाज में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करता है ऐसी स्थिति में पत्रकारों पर ही आरोप लगाकर उनके खिलाफ ही कार्यवाही करना गलत है। निर्दोष व्यक्तियों पर कार्यवाही से समाज में भय व्याप्त होता है और कानून के प्रति लोगों की आस्था कम होती है। ज्ञापन में पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है।

Agra News: बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य

इस दौरान इन्द्रेश तोमर, नीरज परिहार,सत्येंद्र दुबे,उपेंद्र भदौरिया,रवि परिहार, अभिषेक परिहार,लवकुश श्रीवास्तव,धर्मेंद्र चौहान, सुशील चन्द्रा,अंकुर तिवारी, नीरज धनगर, बबलू यादव, ध्रुव तोमर, नीरज यादव, अमरेश शाक्य, कुलदीप सिंह, पुनीत शर्मा, अरविंद शर्मा,आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: एसटीएफ एवं बाह पुलिस ने एक करोड़ के गांजे के साथ तीन को किया गिरफ्तार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज लोकनिर्माण विभाग व ठेकेदारों की मिलीभगत से पैसों का किया बन्दर बांट बनने से पहले टूटने लगी सड़के

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.