Agra News: ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में हवन पूजन कर किया नए सत्र का शुभारंभ

Agra News: ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में हवन पूजन कर किया नए सत्र का शुभारंभ
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: हिन्दू नववर्ष “नव संवतसर” के अवसर पर ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में हवन तथा सरस्वती पूजन का आयोजन कर नये शैक्षिक सत्र का आरंभ किया गया । हवन पूजन में समस्त नए तथा पुराने छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। बता दें कि विगत वर्ष कोरोना की चुनौतियों के चलते भी विद्यालय ने 241 कार्यदिवसों को पूरा करने का कमाल कर दिखाया ।

IMG 20220402 WA0055

विद्यालय ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के माध्यमों के जरिये अध्ययन कार्य को सुचारु रूप से जारी रखा। फलस्वरूप शत प्रतिशत पाठ्क्रम को पूर्ण कराने के साथ परीक्षाओं को आयोजित किया तथा सकारात्मक परिणामो के साथ नये सत्र में प्रवेश किया ।

Agra News: ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में हवन पूजन कर किया नए सत्र का शुभारंभ
नए सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनीष कुमार ने नए तथा पुराने छात्र छात्राओं को संबोधित किया तथा आगामी नए सत्र के लिए शिक्षको को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । हवन तथा सरस्वती पूजा के दौरान प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा ने उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं को अपना आशीष प्रदान किया । तत्पश्चात छात्र छात्राओं में मिष्ठान वितरण किया गया ।

You may have missed