Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का किया विधिवत शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 1 April 2022
Bihar news जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का किया विधिवत शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पूर्वी करगहिया, नियर हवाई अड्डा अवस्थित नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का शुभारंभ आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजीव कुमार, श्रीमती मयंक सिंह, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार आदि उपस्थित रहे।इस दरम्यान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक कार्यालय, पुस्तकालय-सह-अध्ययन कक्ष, चिकित्सा कक्ष, भोजन कक्ष, परामर्शन कक्ष, आवासन कक्ष, शौचालय, स्नानागार आदि का निरीक्षण किया गया तथा संरक्षित बालकों को वस्त्र आदि प्रदान किया गया।

 

Bihar news जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का किया विधिवत शुभारंभ

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि संस्थान में संरक्षित बालकों को घर जैसा माहौल, प्यार एवं स्नेह दें। इनके विकास एवं कल्याण हेतु हरसंभव कारगर प्रयास करें। संस्थान में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षण गृह में संरक्षित बालकों को स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति जागरूक करते रहें तथा उन पर नजर बनायें रखें।

उन्होंने कहा कि संस्थान में रह रहे बालकों को ससमय पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। सभी बच्चों को शाब्दिक, शारीरिक, मानसिक शोषण से हर हाल में मुक्त रखना है। अनाधिकार प्रवेश को वर्जित रखा जाय।

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अभय कुमार द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का संचालन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जायेगा। प्रातःकालीन जगाने से लेकर नित्य क्रियाकलाप, साफ-सफाई, प्रार्थना, योगा, व्यायाम चेतना सत्र, सुबह का नाश्ता, कक्षा, मध्याह्न भोजन, दवा वितरण/चिकित्सीय परामर्शन, शाम का नाश्ता, खेलकूद/मनोरंजन, होम वर्क, रात्रि भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है।

Bihar news जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का किया विधिवत शुभारंभ

उन्होंने बताया कि बालकों के कल्याण के लिए साप्ताहिक स्वास्थ्य एवं मनोचिकित्सीय जांच की भी व्यवस्था है। साथ ही कम्प्यूटर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रोनिक प्रशिक्षण, सिलाई-कटाई, आर्ट एवं क्राफ्ट आदि व्यवसायिक प्रशिक्षण से पर्यवेक्षण गृह के बालकों को लाभान्वित किया जायेगा।

Post navigation

Previous: Bihar news डीआईजी के निरीक्षण में पुलिस परेड का आयोजन
Next: Pratapgirh News :जनपद प्रतापगढ में थाना मान्धाता का महिलाओं ने किया घेराव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.