Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 March 2022
Bihar news औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले सहित सीमावर्ती जिलों के सैकड़ों किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

 

IMG 20220324 WA0022

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों से औषधीय पौधों की खेती, प्रोसेसिंग, मूल्यवर्धन एवं मार्केंटिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिला कृषि प्रधान है। औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक, प्रेरित एवं उत्साहित करना होगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के उपरांत औषधीय पौधों की डिमांड काफी बढ़ी है। डिमांड की अपेक्षा उत्पादन कम हो रहा है। डिमांड और उत्पादन के गैप को भरना होगा। औषधीय पौधों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करना होगा। जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी को औषधीय पौधों के कृषकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा प्रोत्साहित करने का निदेश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कृषकों से कहा कि सभी औषधीय पौधों तथा अन्य फसलों से जुड़े हुए किसान है। बेहतर तरीक से प्रशिक्षण करें और इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ सिर्फ आप तक ही सीमित नहीं रहे, इसे अन्य कृषकों से भी साझा करें ताकि वे भी औषधीय पौधों की खेती कर लाभान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ऑरगनाईजेशन का कार्य सराहनीय है। इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से हो तो कृषकों को इसका फायदा अवश्य मिलेगा और औषधीय पौधों को बढ़ावा मिलेगा।

आरसीएफसी द्वारा लगाये गये औषधीय एवं सुगंधित पौधों की प्रदर्शनी का उप विकास आयुक्त द्वारा मुआयना किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया ताकि जिले के किसान लाभान्वित हो सके।

औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन और विपणन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रिजनल-कम-फैसिलेशन सेन्टर (आरसीएफसी), नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (एनएमपीबी), मिनिस्ट्री ऑफ आयुष, भारत सरकार, जाधवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता द्वारा किया गया। आरसीएफसी के रिजनल डायरेक्टर डॉ0 संजय बाला ने आरसीएफसी राष्ट्रीय पादप बोर्ड का औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती एवं गतिविधियों पर दी जाने वाली सहयोग के बारे में जानकारी प्रदान किया।

 

Bihar news औषधीय पौधों की खेती, मूल्यवर्धन एवं विपणन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, विजय प्रकाश, जिला उद्यान पदाधिकारी, विवेक भारती, डायरेक्टर, इंडियन कॉंसिल ऑफ एग्रिकल्चरल रिसर्च, पटना, उज्जवल कुमार, प्रेसिडेंट, एमएपीजीएबी, एन0 के0 राय आदि ने अपने-अपने विचार वयक्त किये। औषधीय एवं सुगंधित पौधा उत्पादक संघ, बिहार के कृष्णा प्रसाद ने चम्पारण में खेती होने वाले सतावर, सर्पगंधा, कालमेघ, तुलसी आदि फसलों की खेती एवं मूल्यवर्धन पर जानकारी प्रदान किया। वहीं आरसीएफसी के कन्ससल्टेंट (मार्केटिंग), सुदिप्तो घोष ने औषधीय पौघों के मार्केंटिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Post navigation

Previous: Bihar news जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह का लिया जायजा, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम आदि की जांच की
Next: मेरठ न्यूज: रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.