Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा में किसानों की जमीन होगी नीलाम, कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों को थमाए नोटिस

जनवाद टाइम्स 22 February 2020
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :इटावा सरकार ने किसानों के 50 हजार रुपए तक के ऋण भले ही माफ कर दिए हो, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। लम्बे समय से कर्ज नहीं चुका पा रहे किसानों की जमीन नीलाम करने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए दी पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने 2 हजार 9 सौ 26 डिफाल्टर चल रहे किसानों को नोटिस दिए हैं। इन किसानों पर करीब 28 करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपए का ऋण बकाया है।

को-ऑपरेटिव बैंक ने 2 हजार 634 किसानों को धारा 99, 658 किसानों को धारा 268 व 24 किसानों को धारा 57 (2) के तहत नोटिस जारी किए है। बैंक धारा 99 में किसानों को एक महीने तक का समय देती है। किसान को इस समय में बैंक को ऋण चुकाना होता है। इसके बावजूद भी किसान ऋण नहीं चुकाता है तो बैंक धारा 100 के तहत नोटिस देती है। दोनों नोटिस देने के बावजूद भी बकाया जमा नहीं करने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाती है। ग्राम पाली में 2 हजार 900 किसानों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी जमीनें नीलाम करने की तैयारी की जा रही है।
सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से किसानों ने अल्पकालीन, मध्यकालीन, कृषि यंत्र, ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के लिए ऋण लिया था। यह ऋण पिछले कई सालों से बकाया चल रहा है। बकाया ऋण वाले किसानों को बैंक ने डिफॉल्टर मान कर उनकी जमीन नीलामी की कार्यवाही शुरू कर दी है। घाटे का सौदा साबित हो रही खेती
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। इसी वजह से वे ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। कई किसानों को अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेचनी पड़ी है।
लम्बे समय से जिन किसानों ने बैंक का ऋण नहीं दिया है। जो किसान डिफॉल्टर चल रहे हैं उन किसानों को धारा 99 व 100 के तहत नोटिस दिए हैं। जिले में 2926 किसानों को नोटिस जारी किए हैं। इन किसानों पर बैंक का 28 करोड़ 86 लाख 96 हजार रुपए बकाया चल रहा है।

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के अम्बाह तहसील में श्री जयश्वर महादेव मेले में दिनांक 25.2.2020 दिन मंगलवार को महिला एंव पुरुष का विशाल दंगल का आयोजन
Next: भारत में आत्महत्या एक बड़ी समस्या : देश काल और परिवेश

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.