Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर पूर्व फौजी ने बंदूक तान कर की फायरिंग
  • Breaking News

Agra News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर पूर्व फौजी ने बंदूक तान कर की फायरिंग

जनवाद टाइम्स 17 March 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20220316-WA0056

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जैन नगर में बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी महीपाल बाल्मीकि अपने साथी सफाईकर्मी सनी कुमार और रवि सहित अन्य कर्मियों के साथ जेसीबी मशीन से कस्बा बाह के मोहल्ला जैन नगर में पूर्व फौजी रमेश चंद्र पुत्र राम लखन के मकान दुकान के सामने नाले की सिल्ट सफाई कर रहे थे।

 

 

IMG 20220316 WA0056

बताया गया है कि नाले की सिल्ट उठाते समय सामने बने पूर्व फौजी के घर पर कीचड़ के छींटे पड़ गए। जिससे पूर्व फौजी बौखला गया और आक्रोशित होकर अपने अन्य लोगों के साथ सफाई कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। जिसे लेकर सफाई कर्मचारियों एवं पूर्व फौजी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व फौजी घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल कर सफाई कर्मचारियों पर तान फायरिंग कर दी। मगर कारतूस मिस हो गया। कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

IMG 20220317 113831

कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जेसीबी मशीन के पास छिपकर पूर्व फौजी का लाइसेंसी बंदूक सहित एक वीडियो बना लिया और नगर पालिका अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता व थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर लाइसेंसी बंदूक को छोड़ पूर्व फौजी मौके से फरार हो गया।

 

 

Agra News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर पूर्व फौजी ने बंदूक तान कर की फायरिंग

पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पूर्व फौजी का बंदूक हाथ में लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ है। हरकत में आई पुलिस ने सफाई कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बारह वर्षीय बच्चों का भी कोविड टीकाकरण हुआ शरू
Next: Agra News: 21 से शुरू होगी बालक बालिका स्पर्धा,प्रशिक्षण हुआ संपन्न

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d