Agra News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो एक व्यक्ति हुआ घायल

Agra News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो एक व्यक्ति हुआ घायल
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: रविवार सुबह भिंड से बाह आ रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य सवारियों को हल्की चोटें आयीं हैं।घायल को बाह सीएचसी में भर्ती कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह भिंड मार्ग पर भिंड से बाह आ रहा ऑटो नाहटौली के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया।

Agra News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो एक व्यक्ति हुआ घायल

ऑटो के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गयी।ऑटो में सवार रामविलास पुत्र अमर सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी नई फल मंडी भिंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

Agra News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो एक व्यक्ति हुआ घायल

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

You may have missed