Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: रानी पक्षालिका सिंह ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम

जनवाद टाइम्स 10 March 2022
IMG_20220310_224734
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

जीत के बाद भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

बाह : गुरुवार को विधानसभा चुनाव के बहुप्रतीक्षित नतीजे घोषित कर दिए गए। बाह विधानसभा की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह (77961) ने सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा (53780) को 24181 वोटों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नितिन वर्मा (50455) तीसरे स्थान पर रहे । भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही मतगणना स्थल के पास डेरा डाल दिया था। बाह विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाना शरू कर दिया।

IMG 20220310 224734

क्षेत्र में जगह जगह समर्थकों ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों पर जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। पिनाहट के पूजा पब्लिक स्कूल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह का फूल मालाओं से सम्मान किया।

भाजपा नेताओ में ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह,सौदान सिंह भदोरिया,मानवेन्द्र सिंह राठौर,रामबरन कुशवाह, अर्जुन सिंह भदौरिया,धर्मवीर भदोरिया, हृदय नारायण शर्मा,जिला पंचायत देवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना लंबर, कन्हैयालाल तोमर,सतीश सिंह परिहार,लाल सिंह परिहार, प्रेम सिंह परिहार, राजीव सिंह राठौर,रणवीर सिंह भदोरिया,लालू भदौरिया, रविंद्र परिहार, राकेश भदोरिया आदि ने जश्न मनाया।

 

हर एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है यह जीत

जीत की औपचारिक घोषणा होते ही मतगणना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं है यह हर एक कार्यकर्ता और समर्थक की जीत है।

Agra News: रानी पक्षालिका सिंह ने लगातार दूसरी बार लहराया जीत का परचम की

उन्होंने कहा कि एक बार फिर से प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।जिस प्रकार जनता जनार्दन ने उन पर और पार्टी पर भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी और क्षेत्र के विकास के लिए लोगों के बीच रहकर कार्य करती रहेंगी।

 

कांग्रेस प्रत्याशी सहित दर्जन भर की हुई जमानत जब्त

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मतगणना में विधायक बनने का ख्वाब देख रहे करीब दर्जन भर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी वहीं पिछले दिनों में जिला पंचायत का चुनाव बुरी तरह हारकर राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनने का सपना देखने वाली प्रत्याशी मनोज दीक्षित की न केवल जमानत जब्त हुई वरन वह नोटा से भी कम बोट ले पायीं।

प्रत्याशी जिनकी जमानत जब्त हुईं

प्रत्याशी                                        मिले बोट
1: मनोज दीक्षित                            1218
2: नीरज कुमार करौरिया                  956
3: सत्येंद्र बघेल                               119
4: सर्वेश कुमार                               166
5: अशोक कुमार                             161
6: कौशल किशोर                            154
7: नरेश                                          283
8: विजेन्द्र सिंह                                576
9: रामबरन                                     348
10: विजय प्रताप सिंह                      663
11: सुखराम                                   784

नोटा                                             1836

 

मतगणना स्थल पर चाक चौबंद रही व्यवस्था

मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी और मतगणना स्थल से दो सौ मीटर पहले बेरियर लगाकर कड़ी चेकिंग के बाद ही पास धारक एजेंटों को अंदर प्रवेश दिया गया। परिसर में मोबाइल फोन और पानी की बोतल ले जाने पर रोक रही।वहीं बिना पास पहुँचने वालों को सुरक्षाकर्मियों ने बेरंग वापस लौटा दिया। मतगणना शरू होने से लेकर मतगणना सम्पन्न होने तक सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी के साथ स्थल की निगरानी करते रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी के घर मे घुसकर डबल मर्डर कर दिया लूट की घटना को अंजाम
Next: Agra News: गमजदा परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे पूर्व मंत्री

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.