अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी पार्टीयों पर जमकर साधा निशाना 

IMG-20220227-WA0061
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए। कहा कि इन्हीं की वजह से हमारे आराध्य देव श्री राम को 26 वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई तो कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा दिया कि यहां मंदिर नहीं बाबरी मस्जिद था। ऐसे दलों को आप कैसे वोट देंगे।

 

IMG 20220227 WA0060

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह तहसील आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ठेगी प्रतापपुर रुपईपट्टी गांव मे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का
उतरा उड़ान खटोला हुआ आगमन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत प्रत्याशी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपका एक एक वोट बड़ा कीमती है आपके एक वोट की बदौलत अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी, उत्तर प्रदेश में माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चला। धारा 370 हटने से पहले जम्मू कश्मीर में सेना पर पत्थर फेंके जाते थे, आज पुष्प वर्षा होती है। यह आपकी वोट की बदौलत हुआ है। आज महीने में दो बार गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है तथा सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। आज सपा की सरकार होती ना राशन मिलता ना वैक्सीन लगती सब कालाबाजारी की भेंट चढ़ जाते। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं विकास तिवारी के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि करोड़ों परिवारों को आवास दिया गया उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।किसान सम्मान निधि दी जा रही है। पहले सिर्फ ईद, बकरीद पर 24 घंटे बिजली रहती थी, लेकिन आज ईद एवं बकरीद पर 24 घंटे बिजली रहती है और नवरात्रि एवं दीपावली पर भी 24 घंटे बिजली रहती है। योगी और मोदी की सरकार भेदभाव नहीं करती, समाज के सभी वर्गों के पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सीएम योगी ने प्रदेश से गुंडों माफियाओं का सफाया कर सूबे में अमन चैन कायम किया। आज उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया राज मुक्त प्रदेश के रूप में हो रही है। मूंग कहां की चुनाव की आड़ लेकर कुछ छोटे-मोटे गुंडे माफिया बाहर निकल आए हैं, लेकिन 10 मार्च के बाद योगी जी के दोबारा सीएम पद की शपथ लेते ही प्रदेश छोड़ कर भाग जाएंगे।

 

अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी पार्टीयों पर जमकर साधा निशाना 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम व जयराम विमल पूर्व मंत्री बाबूराम निषाद अमरेंद्र कांत सिंह सुरेश कनोजिया कृष्ण भगवान मिश्रा अभय सिंह मोनू विवेक सिंह मोहम्मद शाहिद अंसारी भवनाथ विश्वकर्मा महेंद्र प्रताप वर्मा अभिषेक निषाद आनंद जायसवाल भगवान पांडेय सतीश सिंह राधेश्याम पांडेय सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News