Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  विद्यालयों के संचालन में प्रबंध समितियों का गठन 

जनवाद टाइम्स इटावा 26 February 2022
Etawah News:  Formation of Management Committees in the running of schools

Etawah News:  Formation of Management Committees in the running of schools

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत विद्यालयों के संचालन में समुदाय एवं माता–पिता की सहभागिता प्राप्त करने हेतु विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन किया गया है I विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का भलीभांति निर्वहन करने तथा कुशल एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित किया जायेगा I

प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना एवं गठन ,समिति के कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व , वित्तीय जिम्मेदारियां ,विद्यालय विकास योजना , विद्यालय का सोशल ऑडिट ,जन पहल रेडियो कार्यक्रम एवं विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी दी जायेगी जिससे विद्यालय प्रबंध समितियां अपनी भूमिका एवं उत्तर दायित्व का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगी I विद्यालय प्रबंध समितियों के प्रशिक्षण हेतु प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक (सचिव) एवं अध्यक्ष को विकास खण्ड स्तर पर प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि वो अपनी विद्यालय प्रबंध समिति के कुल 15 सदस्यों को विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित कर सकें I

आज दिनांक 26.02.2022 दिन शनिवार को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सभागार में विकास खण्ड स्तरीय सन्दर्भदाताओं का प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन मनोज कुमार सिंह जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता के निर्देशन में राज्य स्तरीय सन्दर्भदाताओं मनोज कुमार एवं रघुवीर तोमर द्वारा किया गया प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री उमानाथ जी द्वारा उदबोधन के माध्यम से किया गया इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं राम जनम सिंह एस आर जी सदस्य उपस्थित रहें एवं प्रबंध समितियों को सशक्त बनाने पर उदबोधन दिया I

Post navigation

Previous: Etawah News: नवविवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Next: Bihar news मनुआपुल ओपी में थानाध्यक्ष व सीओ की जनता दरबार में भूमि संबंधित विवाद की सुनवाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0005
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.