Etawah News: नवविवाहिता ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Etawah News: Newlyweds consumed poison, died during treatment

Etawah News: Newlyweds consumed poison, died during treatment

Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम गीजा में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को नवविवाहिता ने जहर खा लिया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।

बताया गया ग्राम गींजा निवासी दीपक राठौर पुत्र स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह की शादी फ़िरोज़वाद जिले ग्राम सेंगरी थाना मठसेना निवासी महावीर सिंह की पुत्री रमा कुमारी 28 बर्षीय के साथ 17 महीने पहले शादी हुई थी। जिसने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था। शरीर में जहर फैलने पर परिजन उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचारित के लिए भर्ती कराया गया। जहां शनिवार दोपहर के समय उसकी मौत हो गई।

मृतका का पति सैफई में किसी दुकान पर काम किया करता था। वह घर से निकल हर रोज की भांति गया था। इसी बीच घर से मां ने सूचना दी जिस पर पति आनन-फानन में घर पर पहुंचा था।
मृतका के पति दीपक राठौर ने बताया कि 21 फरवरी को हम अपनी पत्नी के साथ ससुराल में गए थे जहां पर सौतेली मां से हमारी पत्नी की कहासुनी हुई थी। तभी से वह परेशान चल रही थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

Trending News