Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पिंक रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

IMG-20220224-WA0050
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ‘‘पिंक रैली’’ को हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया।

 

IMG 20220224 WA0050

 

जिसमें जनपद के कुल 22 ब्लाक की प्रत्येक ब्लाक की 70 शिक्षिकाएं अर्थात कुल लगभग 1200 शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। पिक रैली चन्द्रशेखर आजाद पार्क से मदन मोहन मालवीय चैराहा से सिविल लाइन हनुमान मंदिर चैराहा से मेडिकल चैराहा से बालसन चैराहा होते हुए पुनः चन्द्रशेखर आजाद पार्क मूर्ति के पास समाप्त हुआ।

IMG 20220224 WA0051

पिंक रैली में पिंक रंग की कपड़े पहन कर महिलाओं ने अपने दोपहिया वाहन यातायात के नियमों का पालन करते हुए वोटरों को जागरूक करने के लिए स्लोगनों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व सुश्री प्रज्ञा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर ने किया।

Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पिंक रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ इस अवसर अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम शुभम श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी तथा स्वीप कार्यक्रम के अनुपम परिहार, अनुरागिनी सिंह, दीपिका, अमरनाथ एवं संगीता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News