Bihar news:-बिदुपुर स्टेशन गये16 वर्षीय युवक लापाता

IMG-20220216-WA0009
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/राजापाकर थाना के बराँटी ओपी क्षेत्र के बराँटी गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी रामजतन राय के 16वर्षीय लड़का दिनांक 14/02/2022 को सुबह लगभग 6 बजे अपने घर से बिदुपुर स्टेशन आया फिर वापस घर नही पंहुचा।मिली जानकारी के अनूसार मनीष कुमार पिता रामजतन राय मनीष ने अपने दादा शत्रुघ्न राय को कहाँ कि मै दीदी के यहां जा रहा हूँ।घर से साईकिल से निकला परन्तु मनीष दीदी के यहां भी नही पंहुचा।और न अपने घर ही वापस आया।अब मनीष कुमार के घर मे मातम छा गया।

 

IMG 20220216 WA0009

मनीष कुमार के परिजन सभी रिस्तेदार के यहां खोजबीन किया लेकिन कही अतापता नही लग रहा है।अब मनीष के माता पिता का रो रोकर बुर हाल हो गया है।मनीष कुमार मंद बुद्धि का बताया जा रहा है।मनीष कुमार के पिता का कहना है कि हमे किसी से दुश्मनी नही है। मनीष कुमार के परिजन हाजीपुर, सोनपुर यानि सभी जगह खोजबीन किया लेकिन मनीष कुमार का सुराग नही मिल रहा है।मनीष के दादा शत्रुघ्न राय बराँटी ओपी मे जाकर गुमसुदगी का आवेदन दिया है।

 

Bihar news:-बिदुपुर स्टेशन गये16 वर्षीय युवक लापाता

मनीष कुमार दो भाई मे बड़ा है।छोटा भाई 14 साल का है। मनीष कुमार के घर के अगल बगल मे मातम छाया हूआ है।

Trending News