Etawah News: मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुलेंगे स्कूल

Etawah News: Schools will open with masks and social distancing

Etawah News: Schools will open with masks and social distancing

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सरकार के निर्देश पर सोमवार से विद्यालय खोले जा रहे हैं। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए विद्यालय पिछले सप्ताह खोल दिए गए थे लेकिन अब सोमवार से पूरे विद्यालय खुलेंगे जिनमे मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जायेगा । इसे लेकर विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि अभिभावकों ने भी बच्चों को विद्यालय भेजने का मन बना लिया है। पिछले दिनों अभिभावकों की भी इस बारे में राय राय ली गई थी तो उन्होंने विद्यालय खोलने की बात कही थी।

कोरोना के कारण वर्तमान शिक्षा सत्र की शुरुआत से लेकर 15 अगस्त तक एक भी दिन विद्यालय खोले नहीं जा सके लेकिन महामारी का प्रकोप कम होने के बाद सरकार ने एक बार फिर विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इससे पहले पिछले सप्ताह कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं के लिए विद्यालय खोल दिए गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में लगातार कमी आने के बाद सरकार ने सभी स्कूल खोले जाने के निर्देश दिए यह स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे।

इसे लेकर इन विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं । इस बात की भी तैयारी की जा रही है कि कोरोना के नियमों का पालन किया जाए और गाइडलाइन के अनुरूप कार्य किया जाए। जिसमें मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी रहेगी।

Trending News