Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तेज हवा व बारिश ने बढ़ाई सर्दी

जनवाद टाइम्स इटावा 9 February 2022
Etawah News: Strong wind and rain increased winter

Etawah News: Strong wind and rain increased winter

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बीते दो दिनों से खिल रही चटक धूप बुधवार को तड़के आसमान में बर्फीले बादलों के छाने से सारा दिन सूरज न निकलने से धूप गायब रही। तापमान सुबह न्यूनतम 09 तो दोपहर में अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर से अपराह्न के मध्य कई बार बूंदाबांदी होने से तथा 11 से 14 किमी की स्पीड से तेज हवा व बारिश ने बढ़ाई सर्दी की सिहरन। आवागमन करने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्र में जारी बर्फबारी और बारिश से मैदानी क्षेत्र का भी मौसम प्रभावित हो गया है। दो दिन की कड़ी धूप के बाद तड़के मौसम में परिवर्तन हुआ, आसमान में घने बर्फीले बादल छा गए जिससे वातावरण में सर्दी की सिहरन बढ़ गई। दोपहर से अपराह्न के मध्य तेज हवा ने सर्दी और आधिक बढ़ा दी। इस दौरान सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन सवार ज्यादा परेशान हो रहे थे।

मौसम बिगड़ने से खेतों पर किसानों का भी कार्य प्रभावित हुआ जो फसलों की निराई-गुड़ाई नहीं कर सके। दोपहर से शाम के मध्य कई बार बूंदाबांदी होने से शाम को वातावरण में सर्दी की सिहरन और अधिक बढ़ गई जिससे अधिकतर लोगों ने घरों में ही दुबकने में खैरियत समझी। इससे सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया।

 

Post navigation

Previous: प्रतापगढ न्यूज :  विधायक आरके वर्मा की जातिवाद राजनीति की मानसिकता उजागर
Next: Etawah News: ऊषा यादव बनी जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260708-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0004
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली

जनवाद टाइम्स 8 July 2026
IMG-20260708-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी

जनवाद टाइम्स 8 July 2026

Latest News

  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Bihar News: एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में सार्वजनिक शौचालयों व अन्य सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 13 से 15 जुलाई तक होगी खुली बोली
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में त्रैमासिक एवं प्रथम टर्मिनल परीक्षा जारी
  • आजमगढ़ न्यूज: बिजली के इंतजार में कंपोजिट स्कूल अनंतपुर, आईसीटी लैब के कंप्यूटर बने शोपीस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.