Etawah News: ऊषा यादव बनी जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा

Etawah News: Usha Yadav appointed as the President of Giants Welfare Foundation

Etawah News: Usha Yadav appointed as the President of Giants Welfare Foundation

Share News

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा: अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती साइना एन० सी० द्वारा श्रीमती ऊषा यादव को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्बू काश्मीर समेत सात प्रान्तो में विस्तारित जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन शाखा में 2022- 2023 की अध्यक्षा के गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया।

ऊषा यादव के इस पद पर मनोनयन पर विश्व उपाध्यक्ष श्री एस पी चतुर्वेदी, सेंट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल, एवं बृजमोहन शर्मा, विशेष समिति सदस्य प्रोफेसर आर के अग्रवाल, शिवराज सिंह यादव, श्रीमती सुधा चौधरी, अध्यक्ष कृष्ण औतार गुप्ता, आदि ने हार्दिक बधाइयां देते हुए आशीर्वाद दिया। श्रीमती ऊषा यादव ने कहा कि वे सात प्रान्तो में सेवा रत जायंट्स परिवार के सदस्यों के साथ उनके कार्यो में उत्कृष्ट योगदान करने का प्रयास करेंगी।

Trending News