Meerut News: A convention of Punjabi society was organized.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
आगमी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मेरठ में चुनावी बिगुल बज चुका है। चारो तरफ माहौल पूरा गर्म है। कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के सम्मान में संयुक्त पंजाबी संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाबी समाज के द्वारा फूलो की माला पहनाकर, तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। समस्त पंजाबी समाज के द्वारा विजयश्री का समर्थन देते हुए। जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दी गई। अमित अग्रवाल जी के द्वारा समस्त पंजाबी समाज का उत्साहवर्जन करके आभार व्यक्त किया गया। मेरठ शहर के अन्य सदस्यों ने प्रत्याशी के पक्ष में जनता को संबोधित किया। और अमित अग्रवाल जी के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अन्य विशेषताओं का गुणगान किया। सम्मेलन का माहौल इतना गर्म था। जैसे जीत का माहौल होता है।