Meerut News: Dalit convention organized by BJP.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियो ने जीत हासिल करने के उद्देश्य से पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में आज सरधना विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे ठाकुर संगीत सोम ने दौराला क्षेत्र के अंतर्गत फार्म हाउस में दलित सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें दलित समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे। समाज के लोगो को संबोधित करते हुए। संगीत सोम ने जनता से कहा कि अभी तक आपकी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया गया है। और आगे आने वाले समय में भी आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को आप सभी को उपलब्ध कराई जाएगी। जनता को संबोधित करने के बाद संगीत सोम ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जनसंपर्क किया। प्रचार प्रसार के दौरान जनता ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।