Etawah News: पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी परिसर में बसंत पंचमी का आयोजन।

etawah-news-organizing-basant-panchami-in-paramedical-nursing-and-pharmacy-campus

etawah-news-organizing-basant-panchami-in-paramedical-nursing-and-pharmacy-campus

Share News

आशीष कुमार

सैफई/इटावा: उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी स्टूडेन्ट्स द्वारा कालेज परिसर में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बसंत पंचमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टूडेन्ट्स द्वारा आकर्षक रंगोली बनायी गयी।  कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) प्रभात कुमार सिंह द्वारा मॉ सरस्वती की विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ हुई। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पौराणिक महत्व है। बसंत पंचमी के दिन विद्या एवं संगीत की देवी मॉ सरस्वती की उपासना की जाती है। इसीलिए यह दिन कला एवं संगीत की देवी मॉ सरस्वती को समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन को मुख्य रूप से बसंत यानि नई फसलों पर फूल आने के दिन के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव ने कहा कि बसंत पंचमी को प्राचीनकाल से ज्ञान एवं कला की देवी मॉ सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा एवं शिक्षण से जुडे लगभग अधिकांश लोग आज के दिन मॉ सरस्वती की पूजा करके उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करने के साथ उनका आशीर्वाद लेते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, संकायाध्यक्ष पैरामेडिकल डा0 सूरज कुमार, संकायाध्यक्ष नर्सिंग डा0 ज्याति बाला, संकायाध्यक्ष फार्मेसी डा0 कमला पाठक, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, सभी विभागो के विभागाध्यक्ष, फैकेल्टी मेम्बर तथा स्टूडेन्ट्स ने भाग लिया।

You may have missed