Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज :  काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 4 February 2022
आजमगढ़ न्यूज :  काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड का हुआ शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

जिले की पहली निजी बैंकिंग सेवा देने वाली संस्था का फीता काटकर किया गया उद्घाटन। बता दें कि सीमा हॉस्पिटल के बगल में काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड बैंकिंग सेवा का शुभारंभ बैंक के सीएमडी रवि प्रकाश तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस बैंकिंग सेवा के शुरू हो जाने से छोटे दुकानदारों तथा व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा ।सीएमडी रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि कलेक्शन के रूप में यह शाखा अतरौलिया ब्लॉक में खोली गई है। जनपद के भवरनाथ में इसकी हेड ऑफिस है, पूरे जनपद में छोटे-छोटे कलेक्शन पॉइंट डालकर लोगों तक सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य इसे खोला गया है।

 

IMG 20220204 WA0013

 

इसी श्रृंखला के अंतर्गत अतरौलिया ब्लॉक के सीमा हॉस्पिटल के बगल में इसकी शुरुआत की गई तथा 2022 में लक्ष्य के सापेक्ष सभी 22 ब्लॉक में लोगों को इससे जोड़ा जाए तथा जो भी सुविधाएं है वह आम लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सके। इसका सबसे बड़ा उद्देश है कि लोगों को रोजगार मिले, युवा वर्ग को जोड़कर तथा जो भ्रामक ता फैलाई जा रही है उसका लोग सही से आकलन नहीं कर पाते ।उन सभी सही चीजों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य तथा उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैंकिंग सुविधाओं में लोगों को सेविंग अकाउंट, रिकरिंग ,दुकानदारों के लिए डेली सेविंग अकाउंट ,मासिक सेविंग अकाउंट, एफ डी, इसके साथ व्यवसाई भाइयों को जुड़ने से लाभ होगा, रिकरिंग के बाद छोटे छोटे फंड प्रोवाइड किया जाएगा ।

 

 

आजमगढ़ न्यूज :  काशी गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

जनपद की यह पहली ऐसी निजी संस्था है जो अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट, क्यूआर कोड, मोबाइल एप्लीकेशन ,एटीएम कार्ड जैसी सुविधाओं के साथ ही अन्य सभी सुविधाएं दे रही है। इस ब्रांच के खुल जाने से छोटे वर्ग के लोगों को विशेष फायदा होगा। इस मौके पर सीईओ हरेराम यादव, एमडी सुशील पांडे, एमडी हरिकेश यादव, एमडी बिंद्रेश यादव, एचआर मैनेजर राहुल जायसवाल, अरविंद कुमार मिश्रा, प्रवेश कुमार यादव, विवेक यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, विशाल निषाद, विपिन तिवारी, राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर में एडीजी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
Next: Etawah News: निजी विद्यालय न खुलने पर प्रबंधक एसोसिएशन ने दी चुनाव वहिष्कार की चेतावनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.