Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा की नीति फूट डालो राज करो, भाजपा को हराकर प्रचंड बहुमत से बनायेंगे सरकार : शिवपाल यादव 

जनवाद टाइम्स इटावा 31 January 2022
Etawah News: BJP's policy is divide, rule, defeat BJP and form government with a thumping majority: Shivpal Yadav

Etawah News: BJP's policy is divide, rule, defeat BJP and form government with a thumping majority: Shivpal Yadav

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर मे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता की आवाज पर सपा प्रसपा का गठबंधन हुआ है। भाजपा नहीं चाहती थी कि यह गठबंधन हो। भाजपा की नीति थी कि फूट डालो राज करो। अब हमें भाजपा को हराना है। श्री यादव यहां देर सांय नगर के पश्चिमी छोर पर हाईवे स्थित मैरिज होम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हम अभी भी समाजवादी हैं हमने प्रसपा बनाने से पहले सपा के लिए बहुत कुछ किया है सरकार बनाई और दूसरों की सरकार गिराई। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल वाली समाजवादी सरकारों के दौरान कराए गए बड़े बड़े विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि गांव गांव तक सड़कें, पुल भी बनवाए और विद्युत व्यवस्था बेहतर थी। इस बार सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।

उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार के समय जब वे नेता प्रतिपक्ष थे उस समय खूब संघर्ष हुआ लोग जेल गए लाठी-डंडे खाए फर्जी मुकदमे लिखे गए उस दौर के तमाम साथी अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब फिर संघर्ष का दौर है हम सबको मिलकर भाजपा को हराना है। भाजपा के झूठे वादे अपनी पार्टी की नीतियां जनता को जाकर बताएं। बैठक की अध्यक्षता दशरथ सिंह यादव ने की। इस अवसर पर सपा नेता विद्याराम यादव, प्रमोद यादव, नीरज यादव, प्रसपा नेता राजीव यादव, खन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: होटल कर्मी से मारपीट कर की तोड़फोड़
Next: Etawah News: चोरों ने सूने मकान से नगदी-जेवरात किया पार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.