Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ न्यूज :  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 31 January 2022
IMG-20220131-WA0058
Share News
       

 रिपोर्ट गुलाब चंद गौतम प्रतापगढ

प्रतापगढ़ नामांकन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों, अभ्यर्थियों एवं प्रस्तावकों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य,नामांकन प्रक्रिया में शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु 02 मीटर की दूरी रखी जाये,नामांकन प्रक्रिया के दौरान आतिशबाजी, रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस रहेगा । प्रतिबन्धित-जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आज क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में बने सातों विधानसभाओं के नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।

IMG 20220131 WA0054

 

जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को आज ही तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता एवं कोविड गाइडलाइन का शत् प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये यदि किसी राजनैतिक दल या प्रतिनिधि द्वारा कोई उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने इस दौरान कहा कि आरओ कक्ष में शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु 02 मीटर की दूरी रखी जाये।

IMG 20220131 WA0058 नामांकन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्मिकों, अभ्यर्थियों एवं प्रस्तावकों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों के साथ आने वाले वाहनों एवं काफिले को 100 मीटर की परिधि के भीतर आने की अनुमति नहीं होगी। नामांकन कक्ष में आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवार के साथ 02 अन्य व्यक्ति (उम्मीदवार सहित कुल 03 कोविड प्रोटोकॉल के दृष्टिगत) ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकते है। आदेश के अनुपालन में उम्मीदवार के साथ नियत व्यक्तियों को ही रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में प्रवेश कराया जायेगा।

प्रतापगढ न्यूज :  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

समस्त उम्मीदवारों को कोविड प्रोटोकाल व आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा। आरओ कक्ष के बाहर थर्मल स्कैनिक/फीवर स्øीनिंग, हैण्ड सैनीटाइजर, साबुन एवं पानी आदि की व्यवस्था रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आतिशबाजी, रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली तथा जुलूस प्रतिबन्धित रहेगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुनील कुमार शुक्ल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नामांकन स्थल क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास हेतु कक्ष संख्या 01,बाबागंज (अ0जा0) हेतु कक्ष संख्या 02, कुण्डा हेतु कक्ष संख्या 03, विश्वनाथगंज हेतु कक्ष संख्या 04, प्रतापगढ़ हेतु कक्ष संख्या 05, पट्टी हेतु कक्ष संख्या 06 तथा रानीगंज हेतु कक्ष संख्या 07 निर्धारित है जिसमें नामांकन पत्रों की प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन सम्बन्धी समस्त प्रक्रिया सम्पन्न होगी। आवंटित कक्ष में पांचवे चरण के लिये दिनांक 01 फरवरी से 08 फरवरी तक पूर्वन्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के मध्य रिटर्निंग आफिसर द्वारा नामांकन प्राप्त किये जायेगें।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत नामांकन के लिए बनाये गये कक्षों का किया निरीक्षण
Next: प्रयागराज न्यूज़ : मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260709-WA0013
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
  • Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव
  • Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई
  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.