Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkarnagar News :- अत्याधुनिक संसाधनों के साथ सतत अग्रसर नगर पंचायत प्रशासन

जनवाद टाइम्स 31 January 2022
Ambedkarnagar News:-अत्याधुनिक संसाधनों के साथ सतत अग्रसर नगर पंचायत प्रशासन
Share News
       

संवाददाता-मदन गोपाल

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज कार्यालय प्रशासन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सीमित संसाधनों व मैन पावर के बावजूद नगर पंचायत परिक्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों,कस्बा व पुरवे के सार्वजनिक व आवश्यकतानुसार ब्यक्तिगत स्थलों पर साफ-सफाई,चुना,विलीचिंग, मैलाथियान पाउडर का छिड़काव,विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाओं का स्प्रे,आवश्यकतानुसार जगह-जगह अत्याधुनिक लाइटों की स्थापना मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण अस्थाई तौर पर स्थापित रैनबसेरा जगह-जगह सार्वजनिक व आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था आदि कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।इसी ही क्रम में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सम्मानित प्रबुद्ध जन व समाजसेवियों के आग्रह पर जनसुविधाओं का ख्याल रखते हुए शुद्ध पेयजल टैंक,मोबाइल शौचालय,सीवर सेक्शन टैंक,कीटनाशक दवाओं के स्प्रे हेतु अत्याधुनिक स्प्रे टैंक,क्षेत्र के ठोस-तरल अपशिष्ट पदार्थ अर्थात कूड़ा करकट को उचित स्थान पर डम्प करवाने हेतु ट्रैक्टर ट्राली,प्रेशर गाड़ी,डाला गाड़ी आदि की व्यवस्था लगातार संचालित कर दी गयी हैं।साथ ही साथ जनकल्याण हेतु मूलभूत सुविधाएं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि,वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना,शादी अनुदान योजना आदि अति महत्वपूर्ण कार्य संचालित कर दिये गये हैं।जो आम जनमानस के बीच स्पष्ट रूप से नज़र आ रहे हैं।

IMG 20220131 WA0004

जनवाद टाइम्स न्यूज़ चैनल के संवाददाता द्वारा अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह जी से सम्पर्क करने पर अवगत कराया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मानित नागरिकों की तरफ से अपेक्षित जनसहयोग रूपी अपेक्षा की अपील के साथ आम जनमानस की आवश्यकता व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं,स्वच्छता व विकास का कार्यक्रम अपेक्षित रूप से अविलम्ब तेज व अतिसुलभ कर दिया जाएगा।जिसके क्रम में सम्बन्धित अधीनस्थ कर्मचारियों को पूरी जबाबदेही व पारदर्शिता के साथ जनहित में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु आदेशित कर सचेत भी किया गया है कि कार्यालय के अधीनस्थ किसी भी कर्मचारी के प्रति नगर पंचायत क्षेत्र के प्रबुद्ध जन,समाजसेवी व आम जनमानस की तरफ से लापरवाही,उदाशीनता आदि किसी भी तरह की शिकायत सम्बन्धित सूचना मिलने पर त्वरित विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित होगी।जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित कर्मचारी की ही होगी।

 

Ambedkarnagar News:-अत्याधुनिक संसाधनों के साथ सतत अग्रसर नगर पंचायत प्रशासन

उम्मीद है कि इस खास अन्दाज की झलक नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनमानस के बीच खुशहाली स्वरूप धरातल पर अवश्य नज़र आयेगीं।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: बीजेपी ने किया नई बस्ती में घर घर जनसंपर्क।
Next: Pratapgirh News :कर्म पर ही निर्भर मान अपमान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260709-WA0013
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
  • Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव
  • Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई
  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.