Bihar news 1 फरवरी से 14 फरवरी तक जिले के 40 केन्द्रों पर संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

Bihar news 1 फरवरी से 14 फरवरी तक जिले के 40 केन्द्रों पर संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी निदेश के आलोक में इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2022 दिनांक-01.02.2022 से प्रारंभ होकर 14 फरवरी 2022 तक जिले के 40 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की जायेगी। यह परीक्षा दो पाली में (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाहन से 12.45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 01.45 बजे अपराह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक सम्पन्न होगी।

Bihar news 1 फरवरी से 14 फरवरी तक जिले के 40 केन्द्रों पर संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

 

परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु समुचित विधि-व्यवस्था तथा गोपनीयता बनाये रखने के उदेश्य से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारी, केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी को इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पूरी तरह चौकस रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने हेतु निदेशित किया गया है ताकि इंटरमीडिएट परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न करायी जा सके।

इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के कुल-40 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें बेतिया अनुमंडल अंतर्गत 26, बगहा अनुमंडल अंतर्गत 07 एवं नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत 07 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। किसी भी सूरत में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष परीक्षा में बाधा उत्पन्न नहीं होने दिया जाय। परीक्षा के अवसर पर शांति-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले आसामजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधिकारी सशस्त्र बलों के साथ चौकन्ना रहकर परीक्षा केन्द्रों का लगातार गश्ती करते रहेंगे।

जिन परीक्षा केन्द्रों पर चहारदीवारी नहीं है वहां बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था ससमय कराने के साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था कराने को कहा गया है ताकि परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अन्य आवश्यक संसाधनों शौचालय, पेयजल आदि की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु निदेशित किया गया है।

परीक्षा केन्द्र में परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर अच्छे तरीके से तलाशी ली जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पदाधिकारी, कर्मी करेंगी। इस हेतु गेट के बगल में कपड़े से घेरकर अस्थायी छोटा सा घेरा तैयार कर लिया जाय।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा-मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर आदि रखने की अनुमति नहीं है। परीक्षा प्रारंभ हेने से पूर्व परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र के बाहर निरोधात्मक सूचना लगायी जाय कि कोई भी परीक्षार्थी नकल करने वाले उपकरणों के साथ परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश न करें। परीक्षार्थियों को इसके लिए पूर्व में ही सचेत कर दिया जाय कि उक्त सामग्रियों के उनके पाय पाये जाने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी।

 

Bihar news 1 फरवरी से 14 फरवरी तक जिले के 40 केन्द्रों पर संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

 

सभी केन्द्राधीक्षक/प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्तव्य पर प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी अपने साथ परीक्षा कार्य से संबंधित वैध कागजात के अतिरिक्त कोई अन्य कागजात परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जायें। परीक्षा कक्ष में कोई भी वीक्षक मोबाईल फोन लेकर नहीं जायेंगे, इसका अनुपालन दृढ़ता से सुनिश्चित किया जाय।

जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला परीक्षा नियंत्रक कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को ध्यान में रखकर प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की विधिवत व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ताकि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में रहे। इस हेतु फ्लैक्स बोर्ड/पोस्टर पर आप सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं, परीक्षा केन्द्रों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु प्रति 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्र के अन्दर एवं बाहर दोनों जगह अलग-अलग वीडियोग्राफी करायी जाय।

इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन हेतु वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी-सह-उड़नदस्ता दल, महिला दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति परीक्षा केन्द्रों पर कर दी गयी है। सभी अधिकारी एवं कर्मी ससमय उपस्थित होकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन अच्छे तरीके से करेंगे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 एवं बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 का सख्ती के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के पांच सौ गज के व्यासार्द्ध में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अपने स्तर से निषेधाज्ञा लागू करेंगे।

परीक्षा दिवस 01.02.2021 से 14.02.2021 तक प्रातः 7.00 बजे से 6.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय भवन के दूरभाष संख्या-06254-242534 पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा, जिसके प्रभार में श्रीमती सरनप्रीत कौर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग रहेंगी तथा इसके वरीय प्रभार में श्रीमती सुधा रानी, अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी, बेतिया रहेंगी।

अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया/बगहा/नरकटियागंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेतिया/बगहा/नरकटियागंज तथा जिला परिवहन पदाधिकारी, बेतिया/मोटरयान निरीक्षक, बेतिया उक्त परीक्षा के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

 

 

Bihar news 1 फरवरी से 14 फरवरी तक जिले के 40 केन्द्रों पर संचालित होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी उपरोक्त परीक्षा के अवसर पर तीनों अनुमंडलों में एक-एक एंबुलेंस आवश्यक जीवनरक्षक दवा, उपकरण, पारा मेडिकल स्टॉफ एवं चिकित्सक दल के साथ प्रतिनियुक्त करेंगे जो पूरे परीक्षा में अवधि में नियंत्रण कक्ष में लगातार उपलब्ध रहेगा। साथ ही तीनों अनुमंडल में उपलब्ध स्वास्थ्य संस्थान को तैयारी की हालत में रखेंगे। अधीक्षक, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, बेतिया भी उपरोक्त के अनुरूप अपने अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

You may have missed