Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संभल न्यूज : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोकतंत्र में हमारी भूमिका विषय पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया

जनवाद टाइम्स 27 January 2022
संभल न्यूज़ : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोकतंत्र में हमारी भूमिका विषय पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया
Share News
       

भूपेन्द्र सिंह संवाददाता

संभल एम जी एम पी जी कालेज सम्भल में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का” अमृत महोत्सव के अंतर्गत “लोकतंत्र में हमारी भूमिका” विषय पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर निलेश कुमार ने विषय का परिचय कराते हुए कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए नागरिकों का जागरूक होना बेहद जरूरी है साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अल्पमत का भी सम्मान होना चाहिए ।

संभल न्यूज़ : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोकतंत्र में हमारी भूमिका विषय पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया

सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित के जी के महाविद्यालय, मुरादाबाद के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील चौधरी ने मत का महत्व बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि हमें अपना मत, जाति ,धर्म -लिंग भेद से ऊपर उठकर योग्य व्यक्तियों को देना चाहिए। यू.जी.सी. एच.आर.डी.सी. की पूर्व डायरेक्टर, लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली महिला कुलानुशासक एवं पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपियन भाषा विभाग प्रोफेसर निशि पांडेय ने सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। लोकतंत्र में हमारी भूमिका और जिम्मेदारियों को इंगित करते हुए प्रोफेसर निशि पांडेय ने स्वस्थ एवं प्रबल लोकतंत्र के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों के व्यवहारिक पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण बताया। प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहले हमें लोकतांत्रिक मूल्यों को पहचानना होगा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन भी करना होगा।

संभल न्यूज़ : 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लोकतंत्र में हमारी भूमिका विषय पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया

इस सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने नागरिक के रूप में हमारी क्या भूमिका होनी चाहिए, इस पर प्रकाश डाला और सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उर्दू विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और सेमिनार के सह-संयोजक रियाज अनवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और सेमिनार के संयोजक डॉ मोहम्मद अहमद ने किया ।सेमिनार में शिक्षक- शिक्षिकाएं, शोधार्थियों एवं छात्र- छात्राओं ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पांच साल के वादे और सड़के हुई फेल।
Next: कर्नाटक न्यूज: भालकी नगर के कीपीसीसी उपाध्यक्ष श्री ईश्वर खडरे ने गणतंत्र दिवस पर भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.