Agra News : बड़ी लापरवाही: ब्लॉक कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व पर फहराया फटा तिरंगा

IMG-20220126-WA0122
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

बाह: कस्बा बाह में बुधवार को 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लेकिन कस्बा के ब्लॉक कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली जब विकास खंड के कर्मचारियों ने फ़टे तिरंगे को फहराकर राष्ट्रीय पर्व मना लिया।फ़टे तिरंगे को फहराता देख लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

 

IMG 20220126 WA0122
जानकारी के अनुसार बुधवार को 26 जनवरी के दिन कस्बा में सभी सरकारी ,गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में 73 वे गणतंत्र दिवस को तिरंगा फहराते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वहीं दूसरी ओर विकास खंड बाह के सरकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व पर औपचारिकता निभाते हुए फ़टे झंडे को फहरा दिया।

IMG 20220126 151334

कर्मचारियों की यह लापरवाही कहीं न कहीं राष्ट्रीय पर्व का अपमान है। राष्ट्रीय पर्वों पर एक ओर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में सरोवर रहता है वहीं दूसरी ओर सरकार के ही नुमाइंदों द्वारा राष्ट्रीय पर्वो का अपमान किए जाना अति निन्दनीय है।

You may have missed