Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रबंध समिति की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित 
  • Breaking News

Etawah News: मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रबंध समिति की संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित 

जनवाद टाइम्स इटावा 28 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Management committee organized seminar and orientation program under Mission Prerna

Etawah News: Management committee organized seminar and orientation program under Mission Prerna

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति- एसएमसी के अध्यक्ष सचिव व ग्राम प्रधान की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोठी कैस्त स्थित एक मैरिज होम में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेन्द्र सिंह ने डीबीटी के माध्यम से बच्चों के माता पिता या अभिवावक के खातों में यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा व स्कूल बैग क्रय करने हेतु धनराशि रु. 1100/-भेजे जाने के प्रति जनसमुदाय को जागरूक किया। विद्यालय में बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हाकन एवं नामांकन हेतु शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों हेतु समर्थ कार्यक्रम एवं विद्यालय सुगम्यता, विद्यालय प्रबन्ध समिति के कर्तव्य एवं दायित्वों, विद्यालय विकास योजना एवं सामाजिक अंकेक्षण, निपुण भारत एवं मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु किये जा रहे विशेष प्रयास, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंन्द्रों में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, अध्यक्षों व जनमानस से ऑपेरशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर संतृप्तिकरण हेतु विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंन्द्रों के विकास हेतु सहयोग मांगा और सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, मनीष जाटव ग्राम प्रधान बलरई, बबलू ग्राम प्रधान धनुवां, नेत्रपाल शाक्य ग्राम प्रधान हजरतपुर ने संबोधित किया। उक्त के अतिरिक्त कई ग्राम प्रधानों व विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों व विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: मेधावी छात्रा दीपिका को सरकार द्वारा एक लाख रुपए और लैपटॉप प्रदान किया गया 
Next: Etawah News: बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी। 

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d