Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक का ग्राम पंचायतों में सांध्यकालीन भृमण कार्यक्रम जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 27 December 2021
Etawah News: Mission Ikdil block continues evening tour program in gram panchayats

Etawah News: Mission Ikdil block continues evening tour program in gram panchayats

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इकदिल/इटावा: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का ग्राम पंचायतों में संध्याकालीन भ्रमण कर वोटर जागरूकता का अभियान कल दिनांक 26 दिसंबर को बसरेहर विकासखंड की ग्राम पंचायत केशोंपुर कलां मेंआयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान मिशन संयोजक दीपक राज ने वोटर जागरूकता हैंडविल लोगों में वितरित किया और कहा की इस हैंड बिल में वोटरों को इस बात से अवगत कराया गया है कि उनके मत की कीमत क्या है बताया गया है कि मत देना उनका कर्तव्य हैऔर इस कर्तव्य के बदले में सरकार से अपने विकास से संबंधित हर मांग करने का अधिकार है वह सब इसमें वर्णित है आगे कहा कि हर वोटर को चाहिए कि इस हैंडविल को अच्छी तरह से समझ कर पढ़ें और महसूस करें कि वास्तव में उनके अधिकार क्या है यह समझने के बाद उनका यह कर्तव्य है कि अपने साथियों को भी इन अधिकारों से अवगत कराएं इस प्रकार से अगर जिसके पास एक हैंडबिल है वह अपने 10 साथियों को अवगत कराता है तो इसका मतलब है कि 10 लोग 100 लोगों को जानकारी दे रहे हैं जिससे जानकारी का दायरा बहुत अधिक विस्तृत होगा और हमारे वोटरों का एक संगठन तैयार होगा जिससे अपने अधिकार की मांग के लिए एक नई शक्ति पैदा होगी और हम अपने अधिकार को शक्ति पूर्ण तरीके से सरकार से पूरा करवा सकते हैं जैसे कि इस समय मिशन इकदिल ब्लॉक की मांग नए विकासखंड के निर्माण की घोषणा को लेकर है जो कि हर वोटर का अधिकार है कि वह अपने विकास के लिए विकास खंड की मांग सत्तासीन सरकार के समक्ष रखें। मिसन संयोजक ने आगे लोगों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस समय चुनाव का माहौल चल रहा है इसलिए हर वोटर का अधिकार है कि वह सत्ताशीन सरकार से अपने विकासखंड की मांग करें और अगर उसकी मांग पूरी नहीं होती है तो आन आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार के लिऐ संकल्प ले। क्योंकि मिशन 10 वर्ष से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है जोकि यहां की 50 चयनित ग्राम पंचायतों के लिए अति आवश्यक है लेकिन वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधियों ने व पदाधिकारियों ने नए विकासखंड बनवाने का वादा किया लेकिन अब वह पूरा नहीं कर रहे हैं इसके विरोध में मिशन सत्याग्रह आंदोलन, चुनाव बहिष्कार आंदोलन और यह वोटर जागरूकता अभियान चला रहा है। इस बात को सुनकर आये हुए लोगों ने वादा किया कि अब चुनाव के दौरान कोई भी आएगा तो हम उनसे सर्वप्रथम नए विकासखंड की घोषणा की बात करेंगे और जो वर्तमान जनप्रतिनिधि हैं उनसे कहेंगे कि आपने वादाखिलाफी की है इसलिए हम आप को वोट नहीं देंगे यदि चुनाव से पूर्व नवीन विकासखंड की घोषणा नहीं की जाती है । अर्थात हम चुनाव का पूर्णतया बहिष्कार करेंगे। कार्यक्रम में आए हुए बुजुर्ग लोगों ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है जोकि आगे चलकर नई पीढ़ियों के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगी और साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय स्तरीय पर खो-खो खेल कर आए बच्चो को किया सम्मानित।
Next: Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी द्वारा रेनेसां एकैडमी पर शौर्य एवं शहीदी सप्ताह गोष्ठी आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.