Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेले को स्वच्छ, सकुशल, सुरक्षित तथा दिव्य एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 December 2021
IMG-20211218-WA0062
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आईसीसीसी में माघ मेला-2022 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए माघ मेला को स्वच्छ, सकुशल एवं सुरक्षित तथा दिव्य एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था कुम्भ मेले की तर्ज पर कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्था के लिए बेहतर संवाद भी सुनिश्चित किया जाये। मा0 मुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में आने वाले स्नानार्थिंयों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, साधु-महात्माओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें, जिससे कि वे सभी अच्छे एवं सकुशल ढंग से स्नान कर सकें।

IMG 20211218 WA0064

मा0 मुख्यमंत्री जी ने मेला क्षेत्र में एलईडी बल्ब की व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुव्यस्थित ढंग से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मेला क्षेत्र में निरंतर सर्तकता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए भी निर्देशित किया है। मेला क्षेत्र में प्लास्टिक का प्रयोग न हो, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन करते हुए जांच की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने मेला क्षेत्र में वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ अस्पताल एवं एम्बुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

 

 

IMG 20211218 WA0062

मेला क्षेत्र में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किये जाने के साथ-साथ चेजिंग रूम की भी समुचित व्यवस्था किये जाने के लिए कहा है। पार्किंग स्थल, साइनेज, पीएस सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाएं अच्छे ढंग से सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया हैै। मेला क्षेत्र में सफाई कर्मियों के लिए अच्छी व्यवस्था तथा उनके साथ सम्मान जनक व्यवहार किया जाये। इस अवसर पर मा0 जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, मा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, ग्राम विकास मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह, मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहरी उत्तरी डाॅ0 हर्ष वर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया ने भी मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपने विचार व्यक्त किये।

Prayagraj News : मा0 मुख्यमंत्री जी ने माघ मेले को स्वच्छ, सकुशल, सुरक्षित तथा दिव्य एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इसके पूर्व मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एस0पी0 मेला ने मेले की तैयारियोें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बैठक के पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने संगम नोज जाकर मां गंगा की पूजा एवं आरती की तथा मां गंगा का आचमन भी किया एवं बड़ेे हनुमान जी जाकर दर्शन-पूजन किया।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: घरों के सामने भरा गंदा पानी व जर्जर हालत में पार्क की दीवार।
Next: Etawah News: सात दिवसीय स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, कब मास्टर, फ्लाक लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.