Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: श्रद्धा और उल्लास के साथ गीता का पाठ कर मनाई गई गीता जयंती
  • Breaking News

Etawah News: श्रद्धा और उल्लास के साथ गीता का पाठ कर मनाई गई गीता जयंती

जनवाद टाइम्स इटावा 15 December 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Etawah News: Gita Jayanti celebrated by reciting Gita with reverence and gaiety

Etawah News: Gita Jayanti celebrated by reciting Gita with reverence and gaiety

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा: गीता जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। गीता पढ़ने से जीवन को सही दिशा मिलती है। घर-घर में गीता जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान कृष्ण और व्यास जी की पूजा-अर्चना कर सुख-शांित की कामना की गई। किसी ने गीता के एक अध्याय का अध्ययन किया तो किसी ने 18 अध्याय पढ़कर गीता के ज्ञान को प्राप्त किया। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रखा गया। गीता का संस्कृत सहित अन्य कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इसको विश्व के कोने-कोने में पढ़ा जाता है। गीता जयंती के मौके पर इटावा महोत्सव के कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णावतार वाजपेई व अध्यक्ष कैप्टन उपेंद्र पांडेय ने भगवान विष्णु के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ किया।

मुख्य अतिथि कृष्णावतार वाजपेई ने कहा कि गीता ने जन कल्याण के लिए जो सन्देश अपने आप में समाहित किए हैं वह आज भी हम सब का मार्गदर्शन करते हैं। भगवान ने गीता में मनुष्य के कर्मों को जिस प्रकार परिभाषित किया उससे साफ है कि गीता हम सब का मार्गदर्शन न सिर्फ वर्तमान परिस्थितियों में कर रही है बल्कि आने वाले समय में भी गीता का उपदेश जनकल्याण की भावना से सदैव याद किया जाएगा।

इससे पूर्व इला चौधरी ने गीता पाठ कर उसके महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखर गौड़ ने सरस्वती वंदना के साथ की। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण चौधरी व सह संयोजक देवेश शास्त्री ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया। इस दौरान गीता के प्रमुख उपदेश व भगवान के अलग-अलग अवतारों की कथाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ कुश चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: अमृत महोत्सव के तहत 51 कुंडीय सामूहिक यज्ञ और कन्या पूजन सम्पन्न हुआ
Next: Etawah news: इटावा रेलवे स्टेशन को मिला ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश का दूसरा स्थान 

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d