संवाददाता पंंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जिले के तहसील क्षेत्र आलापुर अंतर्गत समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन मोहम्मद मोइन एडवोकेट कई पोलिंग बूथ पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से नए मतदाता बनने के लिए अपील किया। और काफी संख्या में नए मतदाताओं का फार्म भरवा करके संबंधित पोलिंग बूथ बीएलओ को सौंपा ।
प्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन एडवोकेट ने बताया आगामी आने वाली 27 नवंबर तक अपने आसपास जिनका मतदाता सूची से नाम कट गया है। या नए मतदाताओं को नाम जोड़ना हो वे सभी लोग संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपना अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा ले ।
आपको बताते चलें समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन एडवोकेट ने बीते दिनों में विधानसभा आलापुर क्षेत्र जहांगीरगंज व आसपास गांव में जाकर नए मतदाता बनने के लिए काफी संख्या में फार्म भरवा कर जमा करा चुके हैं ।
