Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सरकारी अस्पताल बने रेफर सेंटर, प्रशासन की मिली भगत से झोला छापो की चांदी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 October 2021
Etawah News: Government hospital becomes referral center

Etawah News: Government hospital becomes referral center

Share News
       

व्यूरो संवाददाता

इटावा: जनपद के सरकारी अस्पतालों का हाल ये है कि ये अस्पताल डेंगू के मरीजों का इलाज भी नहीं कर पा रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ये अस्पताल डेंगू के मरीजों को हाईयर/ट्रामा सेंटर रेफर कर रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश के गंभीर रोगियों का इलाज करने वाले हाईयर/ट्रामा सेंटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। हाईयर/ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि हाईयर/ट्रामा सेंटर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए है। अस्पतालों में डेंगू जैसी बीमारियों के इलाज के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। इसके बावजूद डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यहाँ रेफर कर रहे हैं, जिससे यहां भर्ती गंभीर मरीजों के इलाज में संकट आ रहा है।

जनपद में ऐसा कोई गांव, कस्बा, नगर,गली, मोहल्ला नही बचा है जहां के किसी परिवार का सदस्य बुखार से पीड़ित न हो। सरकारी अस्पताल में जांच, इलाज के अभाव में जनपद मे जगह जगह अपने क्लीनिक, अस्पताल, दुकान की तरह सजाये बैठे डाक्टरों की बाढ़ सी आयी हुई है। जिन के संचालको के पास डिग्री के नाम पर कुछ भी नहीं है और अस्पताल स्टाफ भी मानक के अनुसार नही है। लेकिन अस्पतालों मे मरीज के लिए बेड इस तरह से लगाए गए है की जैसे उन सभी अस्पतालों को इटावा जनपद के मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने जनपद के मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी दे रखी हो।

क्या अधिकारियो का इस ओर ध्यान नहीं है कि इन अस्पतालों में तलघर तक में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है उनकी पैथोलॉजी, एक्सरे, दवाइयों की दुकान भी है और कोई सूची भी नही है किस इलाज या जांच का क्या खर्च है? ये कार्य बिना अधिकारियो के सहयोग से नही हो सकता है। इन अस्पतालों को चलवाने मे प्रमुख भूमिका इन अधिकारियों की ही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सोशल ऑडिट जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
Next: Bihar news 17 से 20 अक्टूबर के भारी वर्षा तथा आंधी से हुए धान और गन्ना के नुकसान का उचित हर्जाना मिले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.