जनपद प्रतापगढ़ जिला अस्पताल निरीक्षण में समस्याओ का अंबार देखकर मंडलायुक्त का ठनका माथा, कमिश्नर ने समस्या सम्बंधित अधिकारियो को लगाई फटकार

IMG_20191209_191414
Share News

संवाददाता गुलाबचंद गौतम : जनपद प्रतापगढ़ जिला अस्पताल निरीक्षण के बाद मान्धाता ब्लाक के सहेरुआ ग्राम सभा मे पहुंचे मंडलायुक्त आशीष गोयल । समस्याओं का अंबार देखकर मंडलायुक्त का ठनका माथा।चौपाल में आये सभी ग्रामीणों की दर्ज की गई शिकायत। कमिश्नर ने समस्या सम्बंधित अधिकारियो को लगाई फटकार।

IMG 20191209 191414

कोटेदार ने भी दर्ज कराई समस्या। शाम तक समस्याओं का समुचित जवाब का दिया निर्देश।
विश्वनाथगंज प्रतापगढ़ : मान्धाता विकास खण्ड के सहेरुआ ग्राम सभा मे जिला अस्पताल निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त आशीष गोयल पहुंच कर चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्या। लोगो ने कमिश्नर, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के सामने अपनी अपनी शिकायत लिखित रूप से दर्ज कराई। जनसमस्याओं का निदान करने के लिए चौपाल में आये सभी विभागीय अधिकारियों को यह फटकार लगाते हुए कहा कि शाम तक सभी जनसमस्याओं को नोट कर जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को हल किया जाए जिससे ग्राम वासी सन्तुष्ट हो सके। चौपाल में आये सभी जन सरकार के द्वारा दी जाने वाली आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान जैसी आदि योजनाओं का लाभ नही प्राप्त किये है।। सहेरुआ कोटेदार श्रीमन्नारायण पटेल ने गोदाम में हो रही घाल मेल से राशन की बोरी में मानक से कम राशन मिलने से हम लोगो को राशन वितरण करने पर काफी राशन कम पड़ जाता है जिससे ग्राम सभा के लोग मुझ पर गलत तरीके का आरोप लगाते है।
आयुष्मान योजना का लाभ पाने के लिए 11 दिसंबर को ग्राम पंचायत सहेरुआ पर कैम्प लगाया जाएगा जिससे ग्राम वासी इसका लाभ पा सकेंगे।
मंडलायुक्त व डीएम ने मान्धाता ए डी ओ अनिल श्रीवास्तव, बिजली विभाग के एस डी ओ, जे ई, व डी एफ ओ बी आर अहिरवार व आदि विभागीय अधिकारी को रुक कर जनसमस्याओं को दर्ज कर रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का निर्देश दिया।