Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: पुलिस कस्टडी से फरार 25,000/- का इनामी अभियुक्त तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स इटावा 26 August 2021
IMG-20210826-WA0042
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जनपद बुलंदशहर थाना अरनिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 74/12 धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा काट रहा अभियुक्त आदित्य चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी ग्राम हलपुरा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर जिला कारागार बुलंदशहर से इलाज हेतु मेडिकल कॉलिज मेरठ में नवम्बर 2015 में पुलिस कस्टडी मे भर्ती हुआ था जो मौका देखकर फरार हो गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना मेडिकल जनपद मेरठ में मुकदमा अपराध संख्या 681/15 धारा 223,224 पंजीकृत हुआ था, जिसमे डी0सी0आर0बी0 जनपद मेरठ द्वारा 17 सितंबर को 25000 /- रुपये का इनाम घोषित कराया गया था । अभियुक्त 25,000-/ रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है, जिसको आज 26 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर हर्रा मोड से एक देशी तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरूरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 289/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना मेडिकल जनपद मेरठ को दे दी गयी है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से पूछताछ का विवरण आदित्य चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी ग्राम हलपुरा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2012 में मेरी पत्नी जलकर मर गयी थी जिसमें थाना अरनिया पर मेरे खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 74/12 धारा 302 लिखा गया था जिसमें मैं जेल गया था तथा 28 अक्टूबर को उस मुकदमें में मुझे आजीवन कारावास की सजा हो गयी थी । नवम्बर 2015 में मै बुलंदशहर जेल से इलाज हेतु मेडिकल कॉलिज मेरठ में पुलिस कस्टडी मे भर्ती हुआ था । जहाँ से मै मौका पाकर फरार हो गया था । मेरे कूल्हे का आपरेशन हो चुका है, मेरे कुल्हे मे रोड पडी है जिसके कारण मुझे चलने मे परेशानी होती है । मै काफी दिनों से अपने आप को पुलिस के डर से इधर-उधर छिपा हुआ था । आज मैं बरनावा क्षेत्र में बने डेरा सच्चा आश्रम में जा रहा था । यह तमंचा मैने अपनी सुरक्षा की दृष्टि से काफी दिन से रख रखा है । अब जब आपने मुझे पकड ही लिया तो जो सही बात है आपको बता दी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता आदित्य चौहान पुत्र कैलाश चौहान निवासी ग्राम हलपुरा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर उम्र करीब 38 वर्ष। बरामदगी एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर।

Post navigation

Previous: Lucknow News: आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश के क्रांतिकारियों की देन प्रधान तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन
Next: मेरठ न्यूज: 6 वर्ष से फरार/वांछित चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.