Etawah News: यमुना नदी और चंबल नदी का उफान चरम सीमा पर

IMG-20210804-WA0070
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: यमुना और चम्बल नदी उफान की ओर बढ़ रही है। गोकुल बैराज से 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चंबल नदी खतरे के निशान (132 मीटर) के आसपास नदी का विकराल रूप डरा रहा है। ग्रामीणों में दहशत हैंं। भारी बारिश और बांधो से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना नदी और चम्बल नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर पहुच गई है। बकेवर क्षेत्र ब्लाक महेवा तथा चकरनगर ब्लॉक के यमुना नदी के किनारे के 2 दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और हजारों बीघा फसल यमुना की बाढ़ में आकर नष्ट हो गई है।

Etawah News: The rise of Yamuna river and Chambal river at its peak

लगातार बढ़ रहे जल स्तर से क्षेत्र की जनता काफी हताश तथा भयभीत नजर आ रही है। बाढ़ की चपेट में आने से स्थानीय गांव दिलीप नगर, मढैया एकनोर, अंदावा, अंदावा के बंगला, मढैया मल्हान, मढैया यादवान, कांची, गोहनी, ख़िरीट, रनिया, क्करैया, नोगावा, गढ़ा कासदागढ़ा , भरेह , चकरपुरा, हरोली, नीमाडांडा आदि गांवों में बाढ़ का कहर क्षेत्रीय जनता ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। चम्बल नदी के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से मड़ैया पछायगाँव, बसबारा में पानी घुस गया।

Etawah News: The rise of Yamuna river and Chambal river at its peak

बसबारा में 20 से 25 फिट पानी आने से गांव का संपर्क कट गया है। प्रभावित इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्रुति सिंह, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ समेत जिले के आला अधिकारी लगातार प्रभावित इलाको का दौरा कर ग्रामीणों को सुरक्षित इलाको में जाने के लिये निर्देशित कर रहे है।

Trending News