Etawah News: पीस कमेटी की बैठक में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

Etawah News: Appeal to celebrate the festival peacefully in the meeting of the Peace Committee
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: आगामी मोहर्रम, रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराने हेतु SSP इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान/ सभासद, S-10 व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई

थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए संभ्रांत लोगों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। उन्होंने आगामी मोहर्रम, रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल मनाए जाने की अपील की। क्षेत्र के शराब ठेकेदारों को भी आगाह करते हुए कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार दुकान खोलें व बंद करें। अधिकारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। सभी से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने को कहा।

 

Trending News