Etawah News: भाजपा के प्रथम मंडल कार्यसमिति की वार्षिक बैठक कैस्त गांव में संपन्न

IMG-20210801-WA0026
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर भाजपा के प्रथम मंडल कार्यसमिति की वार्षिक बैठक कैस्त गांव में संपन्न हुई जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को बूथ समितियों की बैठकें आयोजित कर सत्यापन करने एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

भाजपा के जसवंतनगर प्रथम मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई वार्षिक कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बनाई गई वार्षिक कार्ययोजना को तत्परता से क्रियान्वित किया जाए। बूथ लेवल पर गठित समितियों के साथ बैठकें कर पदाधिकारियों का सत्यापन भी किया जाए। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व उन पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में निराश्रित असहाय लोगों को चिन्हित कर उनकी मदद करने के लिए भी कहा है। बैठक को भाजपा नेता करन सिंह राजपूत, रमेश राजपूत, डॉ राज बहादुर यादव, राजकमल यादव, रविंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस दौरान लज्जाराम प्रजापति, सुरेश गुप्ता, बलवंत सिंह तोमर, पंकज शाक्य, बलवंत तोमर, योगेंद्र चौधरी, सुदीप प्रजापति, संजय चौहान, जयपाल सिंह परिहार, श्री मती बाला, श्याम प्रताप तिवारी, मनीष गुप्ता, अजीत दिवाकर इत्यादि भाजपाई मौजूद रहे।

Trending News